Search

 
 
 

खाद्य सुरक्षा के मामले में झारखंड, बिहार से पीछे, 20 अंक प्राप्त कर देश में 20वें स्थान पर

 
Shruti Singh Ranchi :   सुरक्षित खान-पान के मामले में झारखंड पड़ोसी राज्य बिहार से भी पीछे है. झारखंड में शुद्धता के मानकों का पालन नहीं हो रहा है. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर जारी भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकार (एफएसएसएआइ) 2022-23 की रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है. फूड सेफ्टी इंडेक्स में झारखंड 20 राज्यों की रैंकिंग में 20वें स्थान पर है.  फूड टेस्टिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर व सर्विलेंस, मैनपावर, ट्रेनिंग, अवेयरनेस और कंज्यूमर एंपावरमेंट के विभिन्न मानकों में तय किये गये अधिकतम 100 अंकों में झारखंड ने केवल 20 अंक प्राप्त किये हैं.  जबकि 20.5 अंक के साथ बिहार 19वें पायदाव पर है. इतना ही नहीं पिछले साल की तुलना में इस साल झारखंड को 21.5 अंक कम मिले हैं. बता दें कि स्टेट फूड सेफ्टी इंडेक्स की लिस्ट में केरल पहले नंबर पर है. जबकि पंजाब दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है. (पढ़ें, विश्व">https://lagatar.in/blood-donation-camp-organized-on-tuesday-on-eve-world-blood-donor-day/">विश्व

रक्तदाता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन)

जानें किन राज्यों को मिले कितने अंक 

  1. केरला : 63
  2. पंजाब : 57.5
  3. तमिलनाडु : 56.5
  4. मध्यप्रदेश : 56
  5. उत्तरप्रदेश : 52.5
  6. गुजरात :48.5
  7. बंगाल : 48
  8. महाराष्ट्र : 45
  9. राजस्थान : 45
  10. हिमचाल : 41
  11. उत्तराखंड : 39
  12. कर्नाटक : 37
  13. हरियाणा : 33
  14. तेलंगाना : 32
  15. ओडिसा : 29
  16. छत्तीसगढ़ : 27
  17. आंध्रप्रदेश : 27
  18. असम : 22
  19. बिहार : 20.5
  20. झारखंड : 20

किस मानकों पर झारखंड को मिले 20अंक

  • मानव संसाधन तथा संस्थागत डाटा :  05 अंक
  • शिकायतों का निष्पादन : 04 अंक
  • खाद्य जांच संरचनाएं तथा सर्विलांस : 05 अंक
  • प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण : 04 अंक
  • उपभोक्ता जागरुकता : 02 अंक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही