Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंटक की बैठक में राकेश्वर ने एक उपाध्यक्ष, तीन महासचिव व दो सचिव का किया मनोनयन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर महानगर इंटक की बैठक तार कंपनी यूनियन कार्यालय में जमशेदपुर महानगर इंटक के अध्यक्ष राजेश सिंह ’राजू’ की अध्यक्षता में शनिवार को हुई. कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत सिंह ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय थे. कार्यक्रम में संगठन हित और मजदूर हित में कुछ पदाधिकारियों के अच्छे कार्य को देखते हुए उन्हें पदोन्नति दी गई और कुछ सदस्यों को पदाधिकारी बनाया गया. नए पदाधिकारियों को राकेश्वर पांडेय ने नियुक्ति पत्र सौंपा. इसमें पिंटू श्रीवस्त्व को उपाध्यक्ष, रजनी कांत मिश्रा, मिलन सरकार व मो. इस्माइल बुरहान को महासचिव, अभिषेक कुमार व सायोनी समादार को सचिव बनाया गया है. राकेश्वर पांडेय ने सभा में कहा कि नए लोग नई जोश के साथ काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/manoj-mishra-of-jamshedpur-became-a-household-name-by-singing-om-namah-shivay-in-devon-ke-dev-mahadev-serial/">जमशेदपुर

के मनोज मिश्रा देवों के देव महादेव सीरियल में ऊँ नमः शिवाय गाकर घर-घर में छा गए
उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं असंगठित क्षेत्र में काम करने में दिक्कतें आती हैं मजदूरों को इस बात का डर होता है कि यदि हम यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर लेते हैं तो कहीं ठेकेदार उन्हें काम से न बैठा दे. इसी डर को असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के दिल से हटाना होगा. इसके लिए मेहनत करनी होगी. कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि झारखंड प्रदेश इंटक के महासचिव विनोद राय, विशेष अतिथि तार कंपनी यूनियन के महामंत्री पंकज सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ’राजू’, जगदीश महतो, अंजनी कुमार, संतोष सिंह, सोनी सिंह, चंदा सिंह, मंजीत सिंह आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर दानी शंकर तिवारी, सरदार रंजीत सिंह, अनवर हुसैन, सरदार अमरीक सिंह, रौशन सिंह, धर्मेंद्र सिन्हा, मनीष सिन्हा, रूसी बाबू, मनीष सिंह, अजय राय, सतपाल सिंह, दिलीप कुमार गुलाब खान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही