Search

 
 
 

एनडीए सासंदों की बैठक में पीएम मोदी ने भारत ट्रेड डील पर खुशी जाहिर की, कूटनीति की जीत बताया

खबर है कि पीएम मोदी ने एनडीए सासंदों की बैठक बजट के संदर्भ में कहा कि यह अगले 25 साल के रोड मेप को ध्यान में रखकर बनाया गया है. पीएम ने सांसदों को निर्देश दिया कि वे बजट की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जायें. उन्हें सारी जानकारियां दें.
 

New Delhi : पीएम मोदी ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर खुशी जाहिर करते हुए इसे सब्र का फल बताया और कहा कि यह कूटनीति की जीत है. पीएम मोदी ने यह बात आज  बजट सत्र शुरू होने से पहले बुलाई गयी एनडीए सासंदों की बैठक में कही.

पीएम ने कहा कि आलोचना के बाद भी हमने धैर्य रखा. इसकी अच्छा परिणाम निकला. कहा कि लोगों ने आलोचना की,  मगर हमने धैर्य बनाये रखा. अमेरिका के साथ डील का अच्छा परिणाम निकला  

 

साथ ही उन्होंने सांसदों से कहा कि वे सदन में मौजूद रहें और चर्चा में शामिल हों.  इससे पहले मीटिंग में NDA सांसदों  ने ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी का अभिनंदन किया और  भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाये.

 

संसद परिसर में हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक में एनडीए के सभी सहयोगी दलों के प्रमुख नेता और सांसद मौजूद थे. पीएम मोदी ने एनडीए सासंदों की बैठक बजट के संदर्भ में कहा कि यह अगले 25 साल के रोड मेप को ध्यान में रखकर बनाया गया है. पीएम ने सांसदों को निर्देश दिया कि वे बजट की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जायें. उन्हें सारी जानकारियां दें.


प्रधानमंत्री ने देश में जारी राजनीतिक परिदृश्य का जिक्र करते हुए कहा कि  देश में बहुत सारे ऐसे छोटे-छोटे दल है, जो हमारे समर्थन में आ रहे हैं. यह दर्शाता है कि भाजपा की राजनीतिक सोच को देश-विदेश में स्वीकार्यता मिल रही है.


पीएम मोदी ने कहा,  मैंने पहले कहा था कि वर्ल्ड ऑर्डर में बदलाव हो रहा है. कोविड काल के बाद यह दिख रहा है किआज वर्ल्ड ऑर्डर भारत के दिशा में मुड़ रहा है.


 केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की. कहा कि US ट्रेड डील न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी,  बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर नयी ऊंचाइयों तक पहुंचायेगी.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही