Chandwa : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख की मौजूदगी में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मनीषा उरांव ने की. बैठक में सदस्यों ने कहा कि चुनाव के एक वर्ष बीतने को है और एक बार भी पंचायत समिति सदस्यों की बैठक पूर्ण रूप से नहीं हो पाई है. बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से आगामी 30 जनवरी दिन सोमवार को बैठक का आयोजन करने का निर्णय लिया, जिसमें प्रखंड प्रमुख के द्वारा निर्देश दिया गया कि उक्त बैठक में प्रखंड के सभी विभाग के पदाधिकारी ससमय उपस्थित रहेंगे. बैठक में प्रखंड तथा अंचल के कर्मी और थाना एवं बैंक को भी बैठक में जोड़ने का निर्णय लिया गया. सभी पंचायत समिति सदस्यों का यह भी कहना है कि बैठक में सभी पंचायत सचिव की भी उपस्थिति अनिवार्य किया जाए. बैठक में प्रमुख मनीषा उरांव ने कहा कि प्रखंड प्रशासन की लापरवाही के कारण 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में भी लाभुक समिति को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लाभुक समितियों को बैंक में खाता खोलने के लिए महीनों दौड़ाया जा रहा है. प्रखंड में मनरेगा की योजनाओं की स्थिति ठीक ठाक नहीं है, जो प्रखंड के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. प्रखंड के गरीब मजदूर अन्य प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हैं. चंदवा अंचल से भी कोई कार्य नहीं किया जा रहा है. भूमि दस्तावेज से संबंधित कार्य आज भी लंबित पड़े हुए हैं. अंचल कर्मी कार्य को लेकर विवश दिख रहे हैं. जल्द ही प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य लातेहार डीसी से चंदवा में अंचल अधिकारी (सीओ) नियुक्त करने की मांग करेंगे. इसे भी पढ़ें : न्यूजीलैंड">https://lagatar.in/target-of-386-to-win-new-zealand-rohit-gill-and-hardik-washed-kiwi-bowlers-like-this/">न्यूजीलैंड
को जीत के लिए 386 का लक्ष्य, रोहित, गिल और हार्दिक ने कीवी गेंदबाजों को ऐसे धोया [wpse_comments_template]
को जीत के लिए 386 का लक्ष्य, रोहित, गिल और हार्दिक ने कीवी गेंदबाजों को ऐसे धोया [wpse_comments_template]
Leave a Comment