Search

 
 
 

Chamber की बैठक में सदस्यों ने कहा - कुछ पाबंदियों के साथ लाॅकडाउन में ढील मिले

 

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी बैठक सोमवार को हुई. इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक में एक ओर जहां कारोबारियों को साल दर साल हो रहे नुकसान और इससे उभरने की चर्चा की गयी. वहीं तीन जून के बाद लाॅकडाउन कैसा हो, इस पर भी चर्चा की गई. इस दौरान सदस्यों ने कहा कि तीन जून के बाद भी पाबंदियां जारी रहनी चाहिए, लेकिन दो बजे तक जो दुकानें और कारोबार खुल रहे है, इनकी समय सीमा में छूट दी जानी चाहिए. इस समय को शाम छह बजे तक किया जाना चाहिए, जिससे कारोबार पटरी में आ सके. वहीं शाम छह बजे के बाद व्यापार समेत सभी चीजों पर रोक लगनी चाहिए, जिससे लोगों का जुटान कम किया जा सके. हालांकि इस संबंध में चेंबर की ओर से मंगलवार को सीएम को मेल के जरिये ये सुझाव दिए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें - मगध">https://lagatar.in/criminals-opened-firing-at-ara-colliery-of-magadh-coal-project-two-injured/79006/">मगध

कोल परियोजना के आरा कोलियरी में अपराधियों ने की गोलीबारी,दो घायल

हर साल नुकसान झेल रहे व्यापारी

चेंबर की बैठक में व्यापार में हो रहे नुकसान पर चर्चा की गयी. इस दौरान पिछले दो साल से कपड़ा, फूटवियर, मोबाइल, हार्डवेयर समेत कई व्यापार पर चिंता जतायी गयी. चेंबर सदस्यों ने कहा कि कपड़ा व्यवसाय हर साल नुकसान में रहा है. त्योराह का स्टाॅक रखा रह जाता है. शादी ब्याह का सीजन भी बीत जाता है. ऐसे में इस नुकसान को भरा नहीं जा सकता है. कपड़ा ऐसा व्यापार है, आउट ऑफ फैशन होने या सीजन चले जाने से भी माल बर्बाद हो जाता है. ऐसे में इस पर सरकार को कोई पहल करनी चाहिए. शादी समारोह में जो छूट दी गयी, तो लोगों ने ऑनलाइन खरीदारी की. ऐसे में इन व्यापरियों को कुछ छूट मिलनी चाहिए.

दो बजे तक एफएमजीसी ऑर्डर नहीं दे पाते

इस दौरान एफएमजीसी वस्तुओं की भी चर्चा की गयी. व्यापारियों ने बताया कि लाॅकडाउन में थोड़ी समय की छूट मिलनी चाहिए. दो बजे की बाध्यता होने से सामान घर तक नहीं पहुंच पाते. नतीजा ये है कि लोग खुले बाजार में निकलते है और भीड़ बढ़ती है. चेंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा और महासचिव राहुल मारू ने इन मुद्दों पर सरकार को सुझाव देने और अलग-अलग सेक्टरों की मदद करने का आश्वासन दिया. इस बैठक में किशोर मंत्री, धीरज तनेजा, संजय अखौरी समेत अन्य सदस्य वर्चुअल माध्यम से मौजूद हुए.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही