Search

पटना में बीच सड़क पर ठांय-ठांय, अपराधियों ने कारोबारी पर पांच गोलियां दागी

Patna :   बिहार में बैखौफ अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना के कदमकुआं थाना के कांग्रेस मैदान स्थित नागा बाबा ठाकुरबाड़ी के पास का है. जहां बाइक सवार अपराधियों ने बीच सड़क पर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने स्कूटी से जा रहे कारोबारी रमेश प्रसाद उर्फ मनोज कन्हैया को पहले दौड़ाकर पीठ पर दो गोलियां मारी. जैसै ही वो सड़क पर गिरे तो अपराधियों ने दो गोली सीने पर और एक सिर पर दागी. जिससे रमेश प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बदूंक लहराते और हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग गये. (पढ़ें, पलामू:">https://lagatar.in/palamu-step-mother-killed-son-accused-woman-arrested/">पलामू:

सौतेली मां ने की बेटे की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार)

जमीन विवाद में कारोबारी की हत्या की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी मध्य वैभव शर्मा, डीएसपी टाउन अशोक कुमार, कदमकुआं थानेदार विमलेंदु सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान कर रही है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. सिटी एसपी ने आश्वसान दिया है कि जल्द अपराधी गिरफ्त में होंगे. पुलिस के अनुसार, जमीन को लेकर रमेश प्रसाद का किसी से विवाद चल रहा था. ऐसे में पुलिस ने आशंका जतायी है कि जमीन विवाद में किसी ने सुपारी देकर शूटरों से इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया है. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-cabinet-meeting-today-many-important-proposals-can-be-sealed/">नीतीश

कैबिनेट की बैठक आज, रोजगार सहित कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//