Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जुलाई माह में राज्य को मिलेंगे कोरोना वैक्सीन के 33 लाख 13 हजार 540 डोज, केंद्र ने दी मंजूरी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को लेकर राज्य सरकार प्रयास कर रही है. झारखंड को केंद्र सरकार ने जुलाई के महीने में 33 लाख 13 हजार 540 डोज देने की मंजूरी दे दी है. स्वास्थ विभाग के वरीय आईईसी प्रभारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि जुलाई के महीने में 24 लाख 85 हजार 150 डोज भारत सरकार के द्वारा झारखंड मुफ्त में दिया जाएगा. जबकि निजी अस्पतालों के लिए 8 लाख 28 हजार 390 डोज वैक्सीन उपलब्ध कराया जाएगा. जिसका शुल्क निजी अस्पतालों को केंद्र को चुकाना पड़ेगा.

राज्य को मिलेंगे कोविशिल्ड और कोवैक्सीन के इतने डोज

स्वास्थ्य विभाग के वरीय आईईसी प्रभारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा कोविशिल्ड की 20 लाख 62 हजार 310 डोज राज्य को मिलेगी. जबकि कोवैक्सीन की 4 लाख 22 हजार 840 डोज जुलाई महीने में प्राप्त होगा. इसे भी पढ़ें-मंत्री">https://lagatar.in/minister-badal-patralekh-released-yoga-book-abhyasam/92390/">मंत्री

बादल पत्रलेख ने किया योग पुस्तक अभ्यासम का विमोचन, कहा – देश की पुरानी संस्कृति

निजी अस्पताल के लिए कोविशिल्ड और कोवैक्सीन के इतने डोज मिलेंगे

वहीं स्वास्थ्य विभाग के वरीय आईईसी प्रभारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा कि निजी अस्पतालों को कोविशिल्ड की 6 लाख 87 हजार 440 डोज प्राप्त होंगे. जबकि कोवैक्सीन की 1 लाख 40 हजार 950 डोज केंद्र के द्वारा झारखंड के निजी अस्पतालों के लिए भेजा जाएगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही