Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुबह दुकानदारों ने दायर की अवमानना याचिका, शाम को निगम हुआ रेस

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा गत 3 मार्च को पारित आदेश (वाद संख्या W. o (C) No 717/2022) के अनुसार मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदारों को एक हफ्ते के अंदर यानी 10 मार्च तक शिफ्ट कर दिया जाना था. परंतु रांची नगर निगम द्वारा इनकी शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है. इस दौरान नगर निगम द्वारा जो निर्देश दिया गया, दुकानदारों ने उसका अक्षरश: पालन किया. लेकिन हाइकोर्ट के आदेश का पालन नहीं हो पाया. समय सीमा बीत जाने के 3 दिन बाद थक- हार कर मोरहाबादी के दुकानदारों ने हाईकोर्ट में 14 मार्च की सुबह अवमानना याचिका दायर की. इसकी जानकारी मिलने के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया. नगर निगम ने आनन-फानन में बैठक कर दुकानदारों को वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्णय लिया.

 निगम की टीम मोरहाबादी मैदान पहुंची, दिया प्रस्ताव

इसके बाद सोमवार की शाम नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, सिटी मैनेजर अंबुज कुमार, विनीत कुमार, मणिकांत एवं दो दर्जन नगर निगम के पदाधिकारी एवं इंफोर्समेंट की टीम मोरहाबादी मैदान पहुंची.  दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रोशन को बातचीत के लिए बुलाया. इसके बाद दुकानदारों को आश्वस्त किया गया कि सभी दुकानदार एमटीएस एवं रजिस्ट्री ऑफिस के पास दुकान लगाएं. रांची नगर निगम इसकी पूरी गारंटी लेता है कि वहां किसी प्रकार की दिक्कत फुटपाथ दुकानदारों को दुकान लगाने में नहीं होगी.  निगम ने स्वीकृत दुकानदारों की सूची भी जारी करने की बात कही.

दुकानदारों ने सहमति जतायी, शिफ्ट करने को तैयार

निगम की पेशकश के बाद मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रोशन ने कहा कि सर्वप्रथम रजिस्ट्री ऑफिस के पास दुकानों को शिफ्ट करने का कार्य शुरू होगा, क्योंकि एमटीएस विवादित स्थल है. वहां पर नगर निगम अपनी गारंटी पर दुकानें शिफ्ट कराये, हमलोग दुकान शिफ्ट करने को तैयार हैं. अगर किसी प्रकार का व्यवधान होता है या लॉ एंड ऑर्डर की परेशानी होती है. ऐसी स्थिति में दुकानदारों को परेशानी होगी. पिछली बार दुकान शिफ्ट करने के दौरान मोरहाबादी के दुकानदारों के साथ मारपीट की घटना भी हो चुकी है. निगम से आग्रह है कि इस पर विशेष सतर्कता बरते. इसे भी पढ़ें – Lagatar">https://lagatar.in/human-trafficking-escort-raids-planet-infrastructure-training-center-girls-are-given-skill-development-training/">Lagatar

Impact: प्लानेट इंफ्रास्ट्रक्चर के ट्रेनिंग सेंटर पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग एस्कॉर्ट की रेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही