Search

 
 
 

चेकिंग के नाम पर हो रही बदसलूकी एमवी एक्ट के खिलाफ : दीपू कुमार सिन्हा

 
Chandwa : वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस कर्मियों के द्वारा आम लोगों से मारपीट तथा दुर्व्यवहार की घटना मोटर वाहन अधिनियम के खिलाफ तथा पीड़ा दायक है. जिला प्रशासन को इस घटना के दोषी पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए .उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है. लंबे समय से लातेहार जिला पुलिस द्वारा जारी वाहन चेकिंग अभियान से जहां जिले में दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है. वहीं आमजनों से दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ रही है. ऐसी स्थिति में पुलिस प्रशासन और आम लोगों दोनों को अपने व्यवहार में शालीनता लाकर सहयोग एवं समन्वय स्थापित करना चाहिए. मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले लोगों से उलझने तथा मारपीट करने की जगह उनका ऑनलाइन चालान काटने एवं जुर्माना वसूलने की व्यवस्था करनी चाहिए. कुछ दिनों से जिले के बालूमाथ से आम जन पर लाठी बरसाने चंदवा में आदिवासी युवक को पीटते घसीटते हुए जांच के नाम पर थाना ले जाने का विचलित करने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब प्रसारित हुआ था. वहीं लातेहार में शिक्षक और बैंक कर्मी के साथ मारपीट की घटना जिले की पुलिस की छवि खराब की है. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-cms-press-advisor-dc-and-vinod-singh-in-illegal-mining-case/">अवैध

खनन मामले में ईडी ने सीएम के प्रेस सलाहकार, डीसी और विनोद सिंह को भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही