Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विकास के नाम पर BJP ने की केवल जुमलेबाजी, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हो रहा आदिवासियों का विकास: डॉ तौसीफ

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  कांग्रेस प्रवक्ता डॉ तौसीफ ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर राज्य के विकास के नाम पर केवल जुमलेबाजी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में 16 साल सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा नेताओं ने जुमलेबाजी के अलावा आदिवासी समाज के लिए कुछ नहीं किया. इस जुमलाबाजी से झारखंड के आदिवासियों एवं मूलवासियों का कोई विकास नहीं होने वाला. भाजपा को अगर थोड़ा सा भी आदिवासी समाज से लगाव होता, तो राज्य सरकार का सारा बकाया गठबंधन सरकार को लौटा देती. ताकि उस राशि का उपयोग आदिवासियों एवं राज्य के विकास में होता. आदिवासियों का एवं राज्य का विकास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन की सरकार के द्वारा होना शुरू हो गया है. इसे भी पढ़ें- अखिल">https://lagatar.in/akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-and-tribal-students-union-discussed-his-contribution-on-birsa-jayanti/">अखिल

भारतीय विद्यार्थी परिषद और आदिवासी छात्र संघ ने बिरसा जयंती पर उनके योगदान की चर्चा की

झारखंड सरकार के साथ सौतेला व्यवहार नहीं करने की सलाह क्यों नहीं देते भाजपा नेता

प्रदेश प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने प्रदेश भाजपा नेताओं से पूछा कि आखिर वे केंद्र सरकार को सलाह नहीं देते हैं, कि मोदी सरकार झारखंड सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करना बंद करें. जिस तरह केंद्र भाजपा शासित राज्यों को आर्थिक सहायता देती है, वैसी ही सहायता गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ क्यों नहीं करती. दरअसल, भाजपा के लोग ऐसा नहीं चाहते. वे आदिवासियों के साथ झूठी सहानुभूति रखते हैं. उन्हें आदिवासियों के विकास से क्या लेना देना.

16 सालों तक केवल भाजपा नेताओं और उनके चाहने वालों की ही हुआ विकास

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सत्ता में 16 साल रहने के बाद भी राज्य का किसी भी प्रकार का विकास नहीं किया. अगर किसी का विकास हुआ तो वह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और उनके चाहने वालों का. डॉक्टर तौसीफ ने कहा कि केंद्र सरकार का विकास पिछले 6-7 सालों से देश की जनता देख रही है. डीजल, पेट्रोल, गैस सहित रोजमर्रा की चीजों का मूल्य दोगुना से तीगुना हो गया है. अन्नदाता किसान अपने अधिकार के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहा है. लेकिन केंद्र सरकार एवं भाजपा सत्ता के नशे में चूर है. इसे भी पढ़ें-आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-organizations-offer-prayers-in-traditional-dress-on-birsa-jayanti-demand-to-preserve-heroic-places/">आदिवासी

संगठनों ने बिरसा जयंती पर पांरपरिक वेश-भूषा में पूजा-अर्चना की, वीर स्थलों को संरक्षित करने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही