Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बिचौलियागिरी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को ऐसा ही मामला फिर सामने आया. इचाक के दोनई की 75 वर्षीय महिला बुधनी देवी को बेड दिलाने के नाम पर एक महिला बिचौलिया 700 रुपए मांग रही थी. उसके साथ दो पुरुष बिचौलिए भी थे. बुजुर्ग महिला के साथ आयी उसकी भतीजी ने बताया कि उसकी बुआ घर में गिर गई थी. उसे साथ लेकर वह इलाज के लिए यहां आयी. उसे डॉक्टर ने भर्ती किया था. तब बेड दिलाने के नाम पर उससे पैसे मांगे जा रहे थे. उसने डॉक्टर शशिकांत को शिकायत की, तो महिला बिचौलिया रंगेहाथ पकड़ी गई. डॉक्टर ने तब पुलिस को बुला लिया. इस बीच एक पुरुष बिचौलिया फरार हो गया. अन्य दो दलालों से पुलिस पूछताछ कर रही थी. महिला दलाल ने बताया कि वह मरीजों की मदद के लिए यहां रहती हैं. जो फरार हो गया, वही पैसे वसूल रहा था. डॉक्टर शशिकांत ने कहा कि सरकारी अस्पताल में सभी सुविधाएं मौजूद है. यहां किसी चीज के लिए पैसा नहीं लगता है. कोई पैसे मांगता है, तो तुरंत डॉक्टर या अस्पताल प्रबंधन को सूचना दें.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/dr-shashkant_947-150x150.jpg"
alt="" width="150" height="150" />
इसे भी पढ़ें : SP">https://lagatar.in/sp-campaign-rishabh-garg-warns-maoists-return-to-mainstream-or-else/">SP
अभियान ऋषभ गर्ग ने माओवादियों को चेताया, मुख्यधारा में लौटें नहीं तो… [wpse_comments_template]
Leave a Comment