Search

 
 
 

सम्मान के नाम पर बहन बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही हेमंत सरकारः बाबूलाल मरांडी

 
रांची में थानों के पुलिस वाहनों का बकाया भुगतान नहीं होने के कारण पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल -डीजल  की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं.  Ranchi :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के अर्थव्यवथा पर सवाल खड़े किये हैं. श्री मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सूचना आ रही है कि झारखंड मुख्यालय राजधानी रांची में थानों के पुलिस वाहनों का बकाया भुगतान नहीं होने के कारण पेट्रोल पंप वाले पेट्रोलःडीजल की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं. झारखंड के 25वर्षों के इतिहास में ऐसी बदतर आर्थिक स्थिति कभी देखने को नहीं मिली.   राज्य में जिस प्रकार से हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी, डकैती की घटनाएं घट रही हैं ऐसे में पुलिस की पेट्रोलिंग को बाधित करना राज्य को अपराध के मुंह में धकेलने जैसा है.

मईयां सम्मान योजना के लिए सारे विभागों के बजट डायवर्ट  

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि मईयां सम्मान योजना में अपनी पीठ थपथपाने के लिए हेमंत सरकार ने सारे विभागों के बजट को डायवर्ट कर दिया है. मईयां सम्मान के नाम पर बहन बेटियों की सुरक्षा जो पहले से ही कमजोर है और कमजोर करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है. कहा कि  जिस प्रकार से रोज नये कारनामे उजागर हो रहे हैं और इंडी गठबंधन के नेता वादे से मुकरने लगे हैं,यह पूरी तरह राज्य की ध्वस्त अर्थव्यवस्था को उजागर कर रहा है.  आने वाले दिनों में इसकी आशंका भी प्रबल हो रही है कि हिमाचल जैसे राज्यों की तरह झारखंड राज्य के सरकारी कर्मचारियों के वेतन के भी लाले न पड़ जाये.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही