Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संसद परिसर में विपक्ष का महंगाई, जीएसटी, गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर हल्ला बोल, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

NewDelhi : मानसून सत्र के दूसरे दिन आज महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर संसद परिसर में विपक्ष ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुए. गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा. उधर लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. शोर-शराबा शुरू कर दिया. अध्यक्ष की चेयर के पास आकर प्लेकार्ड लहराये गये.

आज विपक्षी दल एक साथ आये हैं. हम इसके खिलाफ लड़ेंगे

संसद में विपक्ष के नेता मल्लकार्जुन खडगे ने कहा कि जरूरी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी, महंगाई और जीएसटी दर में बढ़ोतरी के विरोध में आज विपक्षी दल एक साथ आये हैं. हम इसके खिलाफ लड़ेंगे. बता दें कि लगातार नारेबाजी से काम में व्यवधान की वजह से, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. इससे पहले लगातार नारेबाजी और सदन में तख्तियां लहराये जाने से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नाराज हो गये. उन्होंने विपक्षी सांसदों से कहा- आपने सवाल लगाये हैं, लेकिन प्रश्न नहीं पूछना चाहते. आप तख्तियां लेकर आये हैं. इस क्रम में उन्होंने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन से कहा- दादा नियमों की किताब लेकर खड़े हैं और नियमों की किताब आपने पढ़ रखी है. दादा नियम की किताब पढ़ाओ इनको.

नियम 349 के तहत सदन के अंदर तख्तियां लेकर आना उचित नहीं

श्री बिरला ने कहा- नियम 349 के तहत सदन के अंदर तख्तियां लेकर आना उचित नहीं  है. यह परंपरा ठीक नहीं है. आपको सदन के अंदर उच्च परंपराओं का पालन करना चाहिए. कहा कि आप बाहर जाकर किसानों की बात करते हैं, अंदर सदन में किसानों की बात नहीं करते है.। बाहर जाकर महंगाई की बात करते हैं, अंदर सदन में महंगाई पर चर्चा नहीं करते. कहा कि मैंने आपको पिछले सत्र में महंगाई पर चर्चा की अनुमति दी थी. पर आपने उस पर चर्चा नहीं की.

लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे

लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी सदस्य कई मुद्दों को लेकर हंगामा करते रहे. जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. राज्यसभा में भी सभापति वेंकैया नायडू ने पहले सदस्यों को शांत कराने की कोशिश लेकिन जब वो नहीं माने तो उन्होंने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तो विपक्ष के हंगामे से काफी नाराज दिखे और नारेबाजी के बीच उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही