Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानगो में पार्टी के कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा बोले- स्वदेशी निर्माताओं की उत्पादित वस्तुओं का प्रयोग करें

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सेवा ही समर्पण अभियान के तहत शनिवार की सुबह 10:30 बजे गांधी जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई गई. समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सांसद विद्युतवरण महतो ने भाजपा मानगो मंडल के कार्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. समारोह में आत्मनिर्भर व्यवसाय कर अपने परिवार चलाने वाले 10 लोगों को सम्मानित किया गया. इसमें शिव प्रकाश शर्मा को चाय उत्पादकता के लिए, अजय कुमार वर्मा मूर्तिकार, संध्या नंदी को पशुपालन, कामेश्वर शर्मा को ठोंगा निर्माण, हरीश चौधरी को दुग्ध उत्पादक, आशा देवी को वस्त्र निर्माण, नरेश यादव को लड्डू विक्रेता, नारायण चंद्रपॉल मूर्तिकार और कैलाश चंद्र दास को चित्रकारी के लिए सम्मानित किया गया. उन सभी को अर्जुन मुंडा ने अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ दिया. [caption id="attachment_164523" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/MANGO-ARJUN-MUNDA1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मानगो में आयोजित समारोह में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व अन्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : जेआरडी">https://lagatar.in/union-tribal-minister-arjun-munda-inaugurates-national-archery-championship-at-jrd-sports-complex/">जेआरडी

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप का किया उद्घाटन
समारोह में मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किस तरह से अगर हम लोकल को बढ़ावा देंगे तो इससे हमारे जिला आगे बढ़ेगा. जिला बढ़ने से हमारा राज्य विकसित होगा, राज्य विकसित होगा तो देश विकसित होगा. स्वदेशी वस्तुओं और स्वदेशी निर्माताओं की उत्पादित वस्तुओं का प्रयोग करें. सांसद विद्युतवरण महतो ने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए सभी को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम का संचालन मानगो मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र कुमार ने किया. मौके पर वरिष्ठ जनसंघ के दशरथ चौबे, सुखदेव गिरी, गंगा प्रसाद साहू, जटा शंकर पांडेय, हरदयाल सिंह, प्रोफेसर यूके सिंह, कामेश्वरी शर्मा और भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, नंद जी प्रसाद, राजकुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, महामंत्री अनिल मोदी, उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, जिला मंत्री मनजीत सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र राय, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, संतोष चौहान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही