Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोस्ट बजट वेबिनार में पीएम मोदी ने कहा, 2025 का हमारा बजट भारत के भविष्य का ब्लू प्रिंट

 NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को रोजगार सृजन पर आयोजित पोस्ट बजट वेबिनार को वर्चुअली संबोधित किया. कहा कि इस साल का बजट भारत के भविष्य का ब्लू प्रिंट है. इन्वेस्टिंग इन पीपल, अर्थव्यवस्था और नवाचार, यह एक ऐसी थीम है, जो विकसित भारत के रोडमैप को परिभाषित करती है. कहा कि इस साल के बजट में आपको इसका प्रभाव बहुत बड़े पैमाने पर दिख रहा है.

2014 से अब तक तीन करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया

पीएम मोदी ने कहा कि रोजगार सृजन को महत्व देते हुए सरकार ने 2014 से अब तक तीन करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया है. भारत AI शोध के लिए एक राष्ट्रीय लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) स्थापित करने जा रहा है. इस क्षेत्र में निवेश के लिए लोगों को आमंत्रित करेंगे.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पर्यटन युवाओं के लिए रोजगार पैदा कर सकता है. इस क्षेत्र को बुनियादी ढांचे का दर्जा मिलने से जीडीपी में इसकी हिस्सेदारी बढ़ेगी. कहा कि हमें प्रतिभा को बढ़ावा देने, कौशल विकास और नवाचार जैसे क्षेत्रों में अधिक निवेश करने की आवश्यकता है.

निवेश का विजन 3 स्तंभों पर पर खड़ा होता है- शिक्षा, कौशल और स्वास्थ्य देखभाल

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों में निवेश का विजन 3 स्तंभों पर पर खड़ा होता है- शिक्षा, कौशल और स्वास्थ्य देखभाल. भारत का शिक्षा तंत्र कई दशक के बाद बहुत बड़े बदलाव से गुजर रहा है. सरकार ने 2014 से अब तक 3 करोड़ से ज्यादा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के साथ 1 हजार ITI संस्थानों को अपग्रेड करने और 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की घोषणा की है. पीएम के अनुसार उनका लक्ष्य है कि युवाओं की ट्रेनिंग ऐसी होनी चाहिए कि वो हमारी इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा कर सकें. कहा कि हमने युवाओं को नये अवसर और व्यावहारिक कौशल देने के लिए पीएम इंटर्नशिप योजना शुरू की है.

10 हजार अतिरिक्त मेडिकल सीटों की घोषणा की

पीएम मोदी ने कहा, बजट में 10 हजार अतिरिक्त मेडिकल सीटों की घोषणा की गयी है. अगले 5 सालों में मेडिकल लाइन में 75 हजार सीटें जोड़ने का लक्ष्य लेकर हम बढ़ रहे हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेली-मेडिसिन सुविधा का विस्तार हो रहा है. डे-केयर कैंसर सेंटर और डिजिटल स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना के जरिए हम गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को लास्ट माइल तक पहुंचाना चाहते हैं.`

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई फैसले

पीएम ने कहा, बजट में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई फैसले हुए हैं. देश भर में 50 गंतव्यों को पर्यटन पर फोकस करते हुए विकसित किया जाना है.. इन जगहों पर होटलों को आधारभूत संरचना का दर्जा दिये जाने से पर्यटन में आसानी होगी., स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा.

AI की क्षमता विकसित करेंगे, राष्ट्रीय वृहद भाषा मॉडल की स्थापना करेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि हम AI की क्षमताओं को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय वृहद भाषा मॉडल की स्थापना करेंगे. इस दिशा में हमारे प्राइवेट सेक्टर को भी दुनिया से एक कदम आगे रहने की जरूरत है. कहा कि विश्वसनीय, सुरक्षित और लोकतांत्रिक देश, जो AI में किफायती समाधान दे सके, विश्व को उसका इंतजार है.

अर्थव्यवस्था को लेकर IMF का आकलन हमारे सामने

पीएम मोदी ने कहा, `फरवरी में ही भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर IMF का शानदार आकलन हमारे समक्ष हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार 2015 से 2025 के बीच के 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था ने 66फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. भारत अब 3.8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है. वो दिन दूर नहीं, जब भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा.

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें

Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही