Search

 
 
 

जनता दरबार में पलामू डीसी ने अधिकारियों को दिया निर्देश, 15 दिन में समस्याओं का समाधान कर दें रिपोर्ट

 
Medininagar :  पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया. इस दौरान उन्होंने पेंशन संबंधी सभी आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया. डीसी ने 40 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को इनके समाधान का निर्देश किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बुधवार से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान शुरू हो रहा है. इसे सफल बनाने के लिए आप अपने निकटतम प्रखंड मुख्यालय में अवश्य जाएं. विश्रामपुर के लोटार ग्राम से आए कन्हाई भुईयां ने बताया कि उनके रिश्तेदार के खिलाफ गलत तरीके से थाने में केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि वे निर्दोष हैं. डीसी ने एसपी को जांच के निर्देश दिए. इसी तरह छात्रवृत्ति, अवैध कब्जे के मामले भी आए. दूसरी तरफ पाटन से आई जानकी देवी ने सेविका चयन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया. उन्होंने डीसी से इसकी जांच की मांग की. डीसी ने उनके आवेदन को समाज कल्याण पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया. जनता दरबार के दौरान लोगों ने बिजली, पेयजल, पेंशन, मकान निर्माण, जमीन, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन और गली निर्माण से संबंधित समस्याएं रखीं. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के अंदर समस्याओं का समाधान करने व रिपोर्ट सूचना भवन में भेजने के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/revealed-in-ed-investigation-laundering-of-a-large-part-of-1000-crores-earned-from-illegal-mining-done-through-amit-agarwals-companies/">ईडी

जांच में खुलासा : अमित अग्रवाल की कंपनियों के जरिये हुई अवैध खनन से कमाये 1000 करोड़ के बड़े हिस्से की लॉन्ड्रिंग

कोविड काल में अनाथ हुए बच्चों को डीसी ने दिया राशन

कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए 66 बच्चों को डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने मंगलवार को राशन दिया. राशन किट में 14 प्रकार के पोषण युक्त खाद्य पदार्थ और घरेलू सामग्री शामिल है. जिला बाल संरक्षण ईकाई एवं बाल कल्याण समिति द्वारा मार्च 2020 के बाद अनाथ हुए बच्चों को चिन्हित किया गया था. चिन्हित बच्चों की एंट्री राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निर्देश पर बाल स्वराज पोर्टल पर की गई थी. इन्हीं बच्चों के बीच यह किट का वितरण किया जा रहा है. संरक्षण पदाधिकारी केडी पासवान ने बताया कि जिले में सर्वे कर ऐसे अनाथ बच्चों की सूची तैयार की गई थी, जिसे केयर इंडिया के सहयोग से राहत सामग्री बांटी जा रही है. इसी क्रम में आज कुल 66 बच्चों को राहत किट प्रदान किया गया. वहीं, इन बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 18 वर्ष की उम्र तक दो-दो हजार रुपये भी प्रदान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : नम">https://lagatar.in/last-farewell-to-netaji-with-moist-eyes-akhilesh-gave-fire/">नम

आंखों से दी गई नेताजी को अंतिम विदाई, अखिलेश ने दी मुखाग्नि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही