Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

TRP की रेस में स्टार प्लस के तीन शो टॉप 3 में , अनुपमां ने नंबर 1 पर बनायी जगह

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : TRP लिस्ट से दर्शकों को ये पता चलता है कि कौन सा टीवी शोज कैसा परफॉर्म कर रहा है. यह लिस्ट हर हफ्ते जारी होती है. इस हफ्ते की TRP के मुताबिक, स्टार प्लस के शो नंबर वन पर हैं. रुपाली गांगुली और सुधांशू पांडे स्टारर शो ‘अनुपमां’ टीआरपी की रेस में नंबर-1 पर बना हुआ है. रियलिटी शो Indian Idol 12` ने टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है.

 जानें इस हफ्ते TRP की रेस में कौन से शो आगे

अनुपमां

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/aniuu.jpg"

alt="" class="wp-image-81933"/>

पिछले तीन हफ्ते से रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे का शो अनुपमां नंबर 1 से गिरकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया था. लेकिन एक बार फिर से अनुपमां ने शानदार वापसी करके नंबर 1 पर आ गया है. इस वक्त शो काफी इंटरेस्टिंग चल रहा है. लेटेस्ट ट्रैक में काव्या और वनराज की शादी हो जाती है.

गुम है किसी के प्यार में

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/gu.png"

alt="" class="wp-image-81937"/>

पिछले हफ्ते स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में टॉप पर था. लेकिन इस हफ्ते यह फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गया. हालांकि टीवी शोज दर्शकों का अटेंशन लेने में काफी समय लगाते हैं. लेकिन इस शो की दमदार कहानी दर्शक को खूब पसंद आ रही है. शो में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा लीड रोल में नजर आ रहे हैं. शो में इन दिनों साई और विराट देवी ताई को अपनी बेटी से मिलाने का प्लान बनाते हैं.  इसमें वो सफल भी हो जाते हैं. आने वाला एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है.

इमली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/Untitled-3-copy-2.jpg"

alt="" class="wp-image-81947"/>

तीसरे नंबर पर है स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो ‘इमली’. ये शो पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी तीसरे नंबर पर बना हुआ है. इस शो को भी दर्शकों का बेहिसाब प्यार मिल रहा है. लेटेस्ट ट्रैक में मालिनी के सामने राज खुल जाता है कि इमली उसकी छोटी बहन है. मालिनी इमली से वादा करती है कि वो उसे सबकुछ उसके हिस्से का दिलाकर रहेगी.

इंडियन आइडल 12

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/in.jpeg.jpg"

alt="" class="wp-image-81949"/>

रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 पिछली बार टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गया था. हालांकि इस बार इंडियन आइडल ने चौथे स्थान पर अपनी जगह बना ली है. शो इन दिनों विवादों से घिरा हुआ है. जिसका फायदा शो को हुआ. अपकमिंग एपिसोड में फेमस एक्ट्रेस जीनत अमान आने वाली है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/Untitled-3-copy-3.jpg"

alt="" class="wp-image-81952"/>

पिछले 12 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. पहले की तरह अभी भी इस शो की लोकप्रियता बनी हुई है. पहले भी शो टॉप 5 में रहती थी. इस बार भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा पांचवें नंबर पर है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही