Lagatar Desk : भारत के सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को कुछ ऐसा हो गया, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी. कम से कम चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने तो कभी नहीं सोचा होगा कि उनके साथ ऐसा हो सकता है. एक वकील ने उनसे कहा, नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा. आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके लायक नहीं हैं. आपमें उसके लिए ईमानदारी नहीं है.
वकील द्वारा ऐसा कहने के बाद Live सुनवाई की माइक बंद कर दी गई, लेकिन वकील और जजों के बीच हुई बहस के शब्द व वाक्य सोशल मीडिया पर घूमने लगे हैं. कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं, जबकि कई लोग ऐसी स्थिति पैदा करने के लिए चीफ जस्टिस को ही जिम्मेदार बता रहे हैं.
दरअसल, मामलों को सुनवाई के लिए मेंशन करने के दौरान विवाद पैदा हुआ. वकील अपने मामले को जरूरी बताते हुए मेंशन करना चाहता था. लेकिन चीफ जस्टिस इसके लिए तैयार नहीं थे.
क्या-क्या बातें हुई
- CJI सूर्यकांत ने वकील से एक केस के मामले में कहा -हम देखेंगे.
- वकील ने इंतजार करने से इनकार कर दिया और कहा कि उनका मामला जरूरी है और इस तरह सीधे आने के लिए माफी मांगी.
- वकील ने कहा, “यह मामला 2 नवंबर को चीफ जस्टिस सूर्यकांत को उनके ऑफिस में दिया गया था. 15 दिन बाद भी उन्होंने मुझे जवाब नहीं दिया. इसलिए मैं मजबूर होकर इस कोर्ट के सामने आया हूं.
- जस्टिस मोहना ने कहा, आप इस तरह से कुछ भी मेंशन नहीं कर सकते.
- वकील ने कहा, नहीं. मैं आया हूं क्योंकि मेरे लिए यह इमरजेंसी है. माफी लेकिन कृपया आप सिर्फ कागज देख लीजिए.
- CJI सूर्यकांत ने कहा, हम देखेंगे, आप इंतजार कीजिए.
- वकील ने कहा, नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा. आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके लायक नहीं हैं. आपमें उसके लिए ईमानदारी नहीं है.
इसके बाद माइक बंद कर दिया गया. समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं पाया है कि वकील का नाम क्या है और वह किस मामले को मेंशन करना चाह रहे थे.