Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आदतन अपराधी बताया, पीओके खाली करने को कहा

Advertisement
Advertisement
UN/New Delhi : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए आदतन अपराधी करार दिया है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीर को लेकर झूठी बयानबाजी किये जाने के बाद भारत राइट टू रिप्लाई के तहत जवाब देते हुए पाकिस्तान पर जमकर बरसा.   नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भारत ने पूरी दुनिया को बताया कि पाकिस्तान आतंक परस्त देश है. आरोप लगाया कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है. मुंबई हमले का हवाला देते हुए कहा कि उसने आतंकियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं की है.

पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री  ने  हिंदुत्व को लेकर बयानबाजी की

बता दें कि पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवारुल हक ककार ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र को संबोधित किया. उन्होंने यूएन से अलग एक इंटरव्यू में हिंदुत्व को लेकर बयानबाजी की थी. कहा कि हिंदुत्व की राजनीति ने दुनिया को युद्ध की आग में झोंक दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा में निज्जर की हत्या हिंदुत्व की विस्तारवादी राजनीति का परिणाम है.

भारत की युवा राजनयिक पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा किया

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में इसका जवाब देते हुए भारतीय मिशन की 1st सेक्रेटरी और युवा राजनयिक पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा किया. कहा कि जब भारत के खिलाफ आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण प्रचार करने के लिए इस मंच का दुरुपयोग करने की बात आती है तो पाकिस्तान आदतन अपराधी बन जाता है. राजनयिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश सहित अन्य बहुपक्षीय संगठन अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान मानवाधिकारों पर अपने खराब रिकॉर्ड से हटाने के लिए ऐसा करता है.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का आंतरिक मामला

जम्मू -कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न अंग हैं. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित मामले पूरी तरह से भारत के आंतरिक मामले हैं. कहा कि पाकिस्तान को हमारे घरेलू मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है.

पाकिस्तान को अपना घर संभालना चाहिए

भारतीय राजनयिक ने कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर उंगली उठाने से पहले पाकिस्तान को अपना घर संभालना चाहिए. कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ सरकारी हिंसा का ज्वलंत उदाहरण अगस्त 2023 में सामने आया. फैसलाबाद जिले के जारनवाला में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय 19 चर्च जलाये गये. 89 घर जला दिये गये. अहमदिया लोगों के धार्मिक स्थलों को ध्वस्त कर दिया गया.

पाकिस्तान में हिंदू, सिख और ईसाई की महिलाओं की स्थिति दयनीय 

भारत की ओर से कहा गया कि पाकिस्तान में हिंदू, सिख और ईसाई की महिलाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है. पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान में हर साल अल्पसंख्यक समुदायों की अनुमानित 1000 महिलाओं को अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन और जबरन विवाह का शिकार बनाया जाता है. भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित सर्वाधिक आतंकवादी संस्थाओं और व्यक्तियों का पनाहगार और संरक्षक रहा है. भारत ने कहा कि पाकिस्तान पीओके को खाली करे. मुंबई के आतंकवादी हमलों के आरोपी अपराधियों के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही