Search

 
 
 

रांची: वर्ष 2023-24 में निगम में 48730 जन्म व 12955 मृत्यु के हुए निबंधन

 
Ranchi: अर्थ एवं साख्यिकी निदेशालय के सहायक पदाधिकारी ने प्रेस नोट जारी किया है. पत्र के माध्यम से बताया गया कि झारखंड राज्य में जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म का निबंधन भारत सरकार के अधिकारिक वेबसाइइ पर ऑनलाइन किया जाता है. रांची नगर निगम में वर्ष 2023 में किये गये कुल जन्म निबंधन की संख्या 22885 एवं मृत्यु निबंधन की संख्या 6504 है. 2024 में किये गये कुल जन्म निबंधन की संख्या 25845 एवं मृत्यु निबंधन की संख्या 6451 है. राजीव रंजन के पुत्र के जन्म प्रमाण पत्र पर बताया कि निबंधन के आधिकारिक वेबसाइट पर उनके पुत्र का एक ही वैध जन्म प्रमाण पत्र अंकित है. अन्य को निरस्त किया जा चुका है. बता दें कि रीवेमपेड सीआरएस पोर्टल 1 जुलाई 2024 से लागु है. इस पोर्टल पर जन्म एवं मृत्यु निबंधन में आधार को एक अहम दस्तावेज के रुप में शामिल किया गया है. रांची नगर निगम जन्म-मृत्यु निबंधन की एक अहम इकाई है, जिसे आदर्श निबंधन इकाई के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है. मोबाईल एप के माध्यम से भी पोर्टल पर ऑनलाईन जन्म, मृत्यु निबंधन के लिये आवेदन लेने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है. नये पोर्टल के अपेक्षाकृत धीमा रहने के कारण निबंधन के क्रियान्वयन की गति अपेक्षाकृत धीमी है. इसे भी पढ़ें – सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-stays-ranchi-civil-court-proceedings-against-rahul-gandhi/">सुप्रीम

कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff0000;">
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q


Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही