Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के इस इलाके में बेटियों की हो जाती है शादी, बेटे रह जाते हैं कुंवारे

Lakhisarai: लखीसराय के चार गांवों के लड़कों की शादी नहीं हो पा रही है. यहां कुवारों की फौज खड़ी होती जा रही है. ऐसा नहीं है कि यह किसी अभिशाप की वजह से हो रहा हो. ऐसा हो रहा है क्योंकि इन गांवों में अबतक सड़क की सुविधा नहीं है. इसलिए दूसरे स्थानों के लोग यहां बेटियों की शादी नहीं करना चाहते. दरअसल, पिपरिया प्रखंड के चार गांव पथुआ, कनहरपुर, डीह पिपरिया और बसौना में लगभग 11 हजार की आबादी रहती है. लेकिन इन गावों के लोगों को अबतक सड़क नसीब नहीं हो पायी है. जिसके कारण यह क्षेत्र अब ‘कुंवारों की बस्ती’ बनती जा रही है. इसे पढ़ें-बोले">https://lagatar.in/kejriwal-said-prahlad-was-put-in-jail-bjps-poster-sisodia-satyendra-are-tableaux/">बोले

केजरीवाल, प्रह्लाद को जेल में डाल दिया, भाजपा का पोस्टर… सिसोदिया, सत्येंद्र तो झांकी है…सरगना केजरीवाल बाकी है…

बेटियों की हो जाती है शादी, बेटे रह जाते हैं कुंवारे

[caption id="attachment_575564" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/3333.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरिया प्रखंड के पथुआ, कनहरपुर, डीह पिपरिया और बसौना पहुंचने के लिए एकमात्र रास्ता...इसकी हालत देख आप समझ सकते हैं क्या स्थिति है.[/caption] पिपरिया प्रखंड के पथुआ, कनहरपुर, डीह पिपरिया और बसौना की बेटियों की शादी तो हो जाती है, लेकिन बेटे कुंवारे रह जाते हैं. शायद ही किसी के बेटे की बारात इन गांवों से निकल पाती है. ऐसा नहीं है कि इन गांवों में ज्यादा गरीबी है. यहां के लोग खेती से अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं. बिजली, पानी और विद्यालय भी हैं, लेकिन बस एक सड़क नहीं होने के कारण इन चार गांवों में लोग बेटियों की शादी नहीं करना चाहते. सड़क ना होना इन गांवों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है. यह क्षेत्र अब कुवारों की बस्ती बनती जा रही है. यहां के लोग स्थानीय विधायक, सांसद से लेकर मुख्यमंत्री तक से सड़क की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अबतक आश्वासन के अलावा इन्हें कुछ हासिल नहीं हो सका है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/yogasana-competition-on-march-12-in-ranchi-220-participants-taking-part/">रांची

में 12 मार्च को योगासन प्रतियोगिता, 220 प्रतिभागी ले रहीं हिस्सा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही