Search

उज्जैन में  कबाड़ी वाले से जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाये, वीडियो वायरल,चार युवकों पर मामला दर्ज

 Ujjain :   मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक  अल्पसंख्यक समुदाय के कबाड़ी वाले से जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाये जाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  हुआ है.  वायरल वीडियो में कुछ युवक एक कबाड़ी वाले से जय श्रीराम के नारे लगवा रहे हैं. कबाड़ी वाले को धमका रहे लोगों के हाथ में भगवा झंडा है. वे कहते दिख रहे हैं कि इस गांव में तुम कैसे घुस गये. बता दें कि इससे पूर्व एमपी के इंदौर, देवास में भी इस तरह की घटनाएं सामने आयी थी. जानकारी के अनुसार इस वीडियो के वायरल होने के बाद चार युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है.  इस मामले में राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस तरह के वीडियो पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन मुझे लगता है कि कांग्रेस ये सब करवा रही है.  वायरल वीडियो उज्जैन के महिदपुर तहसील स्थित पिपलिया धुमा फंटे का बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/mamta-banerjees-attack-against-modi-government-told-students-be-ready-to-fight-with-government/">

 ममता बनर्जी का मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, छात्रों से कहा, गोली और गाली सरकार से लड़ने को तैयार रहें

वीडियो वायरल होने पर प्रशासनिक महकमे में सनसनी फैल गयी

वायरल वीडियो में कबाड़ वाले को कुछ युवक घेरे हुए हैं.  उनसे धार्मिक सवाल कर रहे हैं. कह रहे हैं कि इस गांव में तुम लोग घुसे क्यों हो,  कुछ लोग उसके सामान को फेंकते हुए दिख रहे हैं.  कबाड़ी वाला भाईचारे की दुहाई दे रहा है.    वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में सनसनी फैल गयी. झारड़ा पुलिस ने वीडियो की पुष्टि करते हुए   कबाड़ी अब्दुल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश">https://lagatar.in/barbaric-incident-of-madhya-pradesh-tribal-youth-tied-to-a-truck-dragged-far-brutally-beaten-to-death-video-viral/">मध्यप्रदेश

 की बर्बर घटना : आदिवासी युवक को ट्रक से बांध कर दूर तक घसीटा, बेरहमी से पीट कर मार डाला, वीडियो  वायरल  

चूड़ी बेचने वाले शख्स की पिटाई  

इससे पूर्व  इंदौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने चूड़ी बेचने वाले शख्स को गिरफ्तार किया था. उसका पिटाई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें गुस्साई भीड़ चूड़ी बेचने वाले तसलीम अली को बेरहमी से पीटती दिख रही थी. खबर है कि 13 साल की बच्ची को गलत तरीके से छूने के आरोप में उसकी जमकर पिटाई की गयी थी. इसे भी पढ़ें :  सुब्रमण्यम">https://lagatar.in/subramanian-swamys-advice-to-the-modi-government-if-china-does-not-vacate-the-space-then-india-should-fight-with-it/">सुब्रमण्यम

स्वामी की मोदी सरकार को सलाह,  यदि चीन जगह खाली नहीं करता है, तो भारत उससे युद्ध करे

  दिग्‍विजय सिंह ने पुलिस पर उठाये सवाल

  उज्जैन की इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम दिग्‍विजय सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये हैं. उन्‍होंने डीजीपी से पूछा कि क्‍या यह अपराध नहीं है? पुलिस ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कब कार्रवाई करेगी? दिग्‍विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा,  उज्जैन की एक और घटना. क्या मामू व डीजीपी साहब यह अपराधिक कृत्य नहीं है? क्या उज्जैन पुलिस इन दिग्भ्रमित युवकों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करेंगे? अब तो हद होती जा रही है.

पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर हल्ला बोला

पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि एमपी के इंदौर, देवास और उज्जैन के महिदपुर की घटना.  ये कौन लोग हैं, जो निरंतर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. कहा कि हमारी गंगा-जमुनी की, भाईचारे की संस्कृति को कुछ लोग बिगाड़ने का काम कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि किसी खास एजेंडे के तहत यह सब किया जा रहा है. आरोप लगाया कि  सरकार मूकदर्शक बनकर देख रही है. पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है और कानून का माखौल उड़ाया जा रहा है. कांग्रेस के आरोपों पर मीडिया से बात करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि कांग्रेस वीडियो बनाकार प्रदेश का माहौल बिगाड़ रही है.  उन्होंने कहा है कि यह कांग्रेस का किया धरा है. सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//