Search

 
 
 

उत्तर प्रदेश के नोएडा में कार सवार युवकों ने तीन छात्राओं को धक्का मारा, एक छात्रा कौमा में

 
NewDelhi : उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज कार सवार युवकों ने तीन छात्राओं को धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में एक छात्रा के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. चोट के कारण वह कोमा में चली गयी. उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसे आईसीयू में रखा गया है. वहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है उसके सिर और पैर में गंभीर चोट है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/priyanka-participated-in-bharat-jodo-yatra-said-adani-ambani-bought-all-the-leaders-will-not-be-able-to-buy-my-brother/">भारत

जोड़ो यात्रा में प्रियंका शामिल हुईं, कहा, अडानी-अंबानी ने सारे नेताओं को खरीद लिया, मेरे भाई को नहीं खरीद पायेंगे

घायल छात्रा बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ती है

घायल छात्रा बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ती है. उसका नाम स्वीटी कुमारी बताया जा रहा है. कार सवार युवक धक्का मारने के बाद फरार हो गये. जानकारी के अनुसार नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार सवारों की तलाश में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjps-big-allegation-rahul-gandhi-is-a-victim-of-delusion-he-wants-india-to-surrender-to-china/">भाजपा

का बड़ा आरोप, राहुल गांधी भ्रम के शिकार, वह चाहते हैं भारत चीन के आगे सरेंडर हो जाये…

तीनों घायलों को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

एफआईआर में कहा गया है कि स्वीटी कुमारी अल्फा-2 बस स्टैंड से डेल्टा की तरफ आ रही थी. उसके साथ दो अन्य छात्राएं भी मौजूद थीं. इसी दौरान एक अज्ञात कार तेजी से उनकी तरफ आयी और तीनों छात्राओं को टक्कर मार दी. धक्के से तीनों घायल हो गये. उन्हें कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

परिवार वाले पैसा जमा करने में असमर्थ हैं

दुर्घटना में स्वीटी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वह अभी गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है. स्वीटी जीएनआईओटी में फोर्थ ईयर की छात्रा है. वह ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 इलाके में रहती है. कॉलेज के छात्रों ने कहा है कि हम लोग पैसा जमा कर रहे हैं, क्योंकि उसके परिवार वाले पैसा जमा करने में असमर्थ हैं. कॉलेज के छात्रों आशीर्वाद मणि त्रिपाठी, करण पांडेय, आदर्श प्रताप सिंह, राज श्रीवास्तव, वैभव पांडे ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि स्वीटी जोनल स्पोर्ट्स खिलाड़ी हैं. उसने कई मेडल भी जीते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही