Search

 
 
 

बढ़ती गर्मी को देखते हुए रांची में बदला स्कूलों का समय

 
Ranchi: अत्याधिक गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूलों के समय-सारिणी में बदलाव करने को लेकर आदेश जारी किया है. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से आठ की कक्षाएं सुबह 7 से 11.30 बजे तक एवं 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने का निदेश दिया है. इस अवधि में प्रार्थना सभा, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जाएंगी. जबकि मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रहेगा. यह आदेश 22 अप्रैल से लागू रहेगा. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-targeted-the-finance-minister-over-the-statement-related-to-electoral-bonds-said-bjp-wants-to-continue-the-loot/">कांग्रेस

ने चुनावी बॉन्ड संबंधी बयान को लेकर वित्त मंत्री पर निशाना साधा, कहा, भाजपा लूट जारी रखना चाहती है..
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही