Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोविड के मद्देनजर इस वर्ष नहीं निकाला जाएगा ख्रीस्त पर्व पर जुलूस

Advertisement
Advertisement
Ranchi: नवंबर महीने के तीसरे रविवार को रोमन कैथोलिक समुदाय ख्रीस्त राजा का पर्व मनाता है. इस वर्ष 21 नवंबर को यह पर्व मनाया जाएगा. पर्व पर सबसे खास आकर्षण होता है शोभायात्रा, जो इस वर्ष कोविड के मद्देनजर नहीं निकाला जाएगा. यह शोभायात्रा इसलिए भी खास है, क्योंकि यह क्रिश्चन कैलेंडर का अंतिम दिन माना जाता है. इसके बाद नए वर्ष, एडवेंट सीजन की शुरुआत होती है. जिसके अंत में क्रिसमस मनाया जाता है. इसलिए शोभायात्रा में हजारों की संख्या में विश्वासी शामिल होते हैं. कैथोलिक कलीसियाओं में इस विशेष दिन पर पुरोहित सभी गिरजाघरों में विशेष मिस्सा करेंगे. वहीं सीमित लोगों के साथ छोटे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-violence-supreme-court-ready-to-hear-plea-for-cancellation-of-fir-registered-under-uapa/">त्रिपुरा

हिंसा :  सुप्रीम कोर्ट UAPA के तहत दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की गुहार पर सुनवाई को तैयार

इस वर्ष ख्रीस्त कोविड काल के राजा- बिशप थियोडोर

इस विशेष दिन के महत्व और जानकारी देते हुए रांची महाधर्मप्रांत के सहायक बिशप थियोडोर मस्कारेन्हास ने कहा कि सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए हम किसी तरह के जुलूस का आयोजन नहीं करेंगे. ख्रीस्त राजा का पर्व हमारे लिए काफी मान्यता रखता है. क्योंकि प्रभु ईशा मसीह हमारे राजा हैं. इस वर्ष वह कोविड काल के राजा हैं. विश्वासियों की सुरक्षा के लिए किसी भी जुलूस का आयोजन नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-सामाजिक">https://lagatar.in/social-service-association-distributed-tea-and-kheer-among-the-devotees-at-gadda-kargil-talab-chhath-ghat/">सामाजिक

सेवा संघ ने गदड़ा कारगिल तालाब छठ घाट में व्रतियों के बीच चाय-खीर बांटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही