Search

 
 
 

केंद्रीय पंचायती राज की नजर में उत्तरी छोटानागपुर में एक ग्राम पंचायत A+ श्रेणी में नहीं

Ranchi News: केंद्रीय पंचायती राज विभाग ने स्थानीय विकास लक्ष्य (LSDG) के मापदंड के आधार पर उत्तरी छोटानागपुर के ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन किया. इसमें एक भी ग्राम पंचायत A+ श्रेणी में नहीं मिला. उत्तरी छोटानागपुर में सात जिले हैं. इन जिलों में कुल 1481 ग्राम पंचायतें हैं. सिर्फ दो ग्राम पंचायतों को A श्रेणी में जगह मिली है.
 

Ranchi News: केंद्रीय पंचायती राज विभाग द्वारा की गयी समीक्षा के दौरान उत्तरी छोटानागपुर में एक भी ग्राम पंचायत को 90 से नंबर नहीं मिला है. यानी उत्तरी छोटानागपुर का एक भी ग्राम पंचायत आदर्श या मॉडल नहीं है. हालांकि राज्य में विधायक और सांसद आदर्श ग्राम योजना चलायी जा चुकी है.


केंद्रीय पंचायती राज विभाग ने स्थानीय विकास लक्ष्य (LSDG) के मापदंड के आधार पर उत्तरी छोटानागपुर के ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन किया. इसमें एक भी ग्राम पंचायत A+ श्रेणी में नहीं मिला. उत्तरी छोटानागपुर में सात जिले हैं. इन जिलों में कुल 1481 ग्राम पंचायतें हैं. सिर्फ दो ग्राम पंचायतों को A श्रेणी में जगह मिली है. इसमें हजारीबाग का गिद्दी-ए ग्राम पंचायत और रामगढ़ जिले का लोइयो, नॉर्थ ग्राम पंचायत शामिल है. हजारीबाग जिले के गिद्दी ग्राम पंचायत को 76.54 नंबर मिला है. रामगढ़ जिले के लोईयो ग्राम पंचायत को 75.6 नंबर मिला है. उत्तरी छोटानागपुर के चतरा जिले के कटिया ग्राम पंचायत की स्थिति सबसे खराब है. इसे सिर्फ 32.32 नंबर ही मिला है.


उत्तरी छोटानागपुर के 1481 ग्राम पंचायतों में से 711 को B श्रेणी, 757 को C श्रेणी में और 11 ग्राम पंचायतों को D श्रेणी में रखा गया है. इन सात जिलों में फॉरेस्ट राइट एक्ट के तहत कुल 31,751 आवेदन मिले थे. लेकिन सिर्फ 19,427 आवेदकों को ही जमीन पर अधिकार मिला है. ग्राम पंचायतों के 32 प्रतिशत पद रिक्त है. इस प्रमंडल के एक ही जिले के ग्राम पंचायतों में LSDG के मापदंड के आधार पर काफी अंतर है. मंत्रालय ने इस अंतर को पाटने का सुझाव दिया है.


केंद्र द्वारा LSDG का मापदंड 

1-    A+(Achiver) 90-100 नंबर
2-    A (Front Runner)  75-89 नंबर
3-    B(Performer) 74-60 नंबर
4-    C(Aspirant ) 59-40 नंबर
5-    D(Beginner)  40 से कम नंबर


LSDG के नौ बिंदु

1-    गांव में कोई भूखा नहीं सोए, सबको रोजगार मिले
2-     सबको दवाइयां और अस्पताल की सुविधा
3-     बच्चों की पढ़ाई और खेलकूद की व्यवस्था हो
4-    हर घर में नल से साफ पानी मिले
5-     स्वच्छ और हरित पंचायत
6-     बुनियादी ढांचा वाली अत्मनिर्भर पंचायत
7-     सामाजिक रुप से सुरक्षित पंचायत
8-     सुशासित पंचायत
9-     महिला अनुकूल पंचायत

 

LSDG के मापदंड पर संताल परगना के ग्राम पंचायतों की स्थिति

जिला A+ A B C D
गिरिडीह 00 00 142 196 06
रामगढ़ 00 01 77 47 00
बोकारो 00 00 145 104 00
धनबाद 00 00 106 149 01
कोडरमा 00 00 97 08 00
चतरा 00 00 33 115 04
हजारीबाग 00 01 111 138 00

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही