Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम  मोदी की वर्चुअल जन चौपाल, यूपी के वोटरों से हुए रूबरू, कहा, यह हिस्ट्रीशीटर्स को बाहर रख कर नयी हिस्ट्री बनाने का समय

Advertisement
Advertisement
 Lucknow : पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा के जन चौपाल को संबोधित किया.  इस कार्यक्रम को जन चौपाल उत्तर प्रदेश का नाम दिया गया था.  जनचौपाल में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने मन बना लिया है कि दंगाइयों, माफियाओं को पर्दे के पीछे रहकर  प्रदेश की सत्ता हथियाने नहीं देंगे. इसे भी पढ़ें : ओवैसी">https://lagatar.in/hindu-army-will-be-given-legal-aid-in-support-of-those-who-attacked-owaisis-convoy/">ओवैसी

के काफिले पर हमला करने वालों के सपोर्ट में हिंदू सेना, कहा, कानूनी मदद दी जायेगी

गरीबों के घर बनाने की स्पीड कई गुना बढ़ी  

कहा कि आजादी के बाद यूपी ने अनेक चुनाव देखे हैं, अनेक सरकारें बनती-बिगड़ती देखी हैं. लेकिन यह चुनाव सबसे अलग है. यह चुनाव सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की पहचान को बनाये रखने के लिए है.  हिस्ट्रीशीटर्स को बाहर रखने और नयी हिस्ट्री(इतिहास) बनाने के लिए है. मोदी ने कहा कि 2017 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद गरीब के घर बनाने की स्पीड कई गुना बढ़ी है. कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की स्पीड डबल हुई है. इसे भी पढ़ें :  योगी">https://lagatar.in/yogi-filled-the-form-from-gorakhpur-amit-shah-said-there-is-no-possibility-of-akhilesh-babu-we-will-win-300-seats/">योगी

ने गोरखपुर से भरा पर्चा, अमित शाह ने कहा, अखिलेश बाबू कोई संभावना नहीं है, हम 300 सीटें जीतेंगे

समाजवादी सिर्फ और सिर्फ परिवारवादी है

मेट्रो कनेक्टिविटी इक्का-दुक्का शहरों से आज उत्तर प्रदेश के 10 शहरों तक पहुंच रही है. कहा कि यूपी में पहले की सरकार में विकास सिर्फ कागजी था. समाजवादी झूठ एक पल भी टिक नहीं सकता. यह सिद्ध हो चुका है कि समाजवादी सिर्फ और सिर्फ परिवारवादी है. जबकि डबल इंजन की सरकार ने यूपी में जमीन पर काम किया. मोदी ने कहा कि 5 साल पहले तक ये माफियावादी केंद्र की योजनाओं का लाभ यूपी के गरीब, दलित, पिछड़े तक नहीं पहुंचने देते थे. केंद्र की योजनाओं में उनकी मनमानी नहीं चलती थी, भ्रष्टाचार नहीं चलता था इसलिए ये उन योजनाओं में ब्रेक लगाकर रखते थे. इसे भी पढ़ें : असदुद्दीन">https://lagatar.in/asaduddin-owaisi-got-z-category-security-pictures-of-attackers-youths-went-viral-with-bjp-leaders/">असदुद्दीन

ओवैसी को मिली जेड कैट‍गरी की सुरक्षा, हमलावर युवकों की तस्वीरें भाजपा नेताओं के साथ वायरल

नकली समाजवादी आपको भूखा छोड़ेंगे

पीएम ने कहा कि अगर इन्हें मौका मिल गया तो किसानों को मिल रही हज़ारों करोड़ की मदद ये परिवारवादी नकली समाजवादी बंद करा देंगे. किसानों के बैंक अकाउंट में जो एमएसपी का पैसा जा रहा है, ये नकली समाजवादी उसे रोक देंगे. कोरोना काल में जो मुफ्त राशन मिल रहा है, ये नकली समाजवादी आपको भूखा छोड़ेंगे. ये मध्यम वर्ग की जेब पर डाका डालकर रियल एस्टेट माफिया को दे देंगे. नोएडा-गाजियाबाद के लोगों से बेहतर इन्हें कौन जानता है? राशन माफिया से लेकर कमीशन माफिया तक, ठेका माफिया से लेकर खनन माफिया तक, नकली समाजवादी, फिर पुराने अवतार में आने के लिए तैयार बैठे हैं.

जनचौपाल में सीएम योगी गोरखपुर से जुड़े

बता दें कि जनचौपाल में सीएम योगी गोरखपुर से जुड़े. जनचौपाल में सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने 21 चीनी मिले बेची थीं लेकिन पिछले 5 वर्ष में उत्तर प्रदेश में कोई चीनी मिल नहीं बिकी. इन 5 वर्षों में कोरोना कालखंड के दौरान भी सभी 119 चीनी मिलों का संचालन हुआ. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही