Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

230वां लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट का उद्घाटन, पहले दिन पहुंचे सैंकड़ों लोग

Koderma : चंदवारा प्रखंड के पिपराडीह रेलवे स्टेशन में 230वां लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट का उद्घाटन बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, जिला परिषद् अध्यक्ष रामधन यादव, उप विकास आयुक्त ऋतुराज व इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. विधायक ने कहा कि पहली बार हाईटेक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इसमें कैंसर से लेकर दांतों के परीक्षण तक नि:शुल्क इलाज की सुविधाएं उपलब्ध है. इसका लाभ लेने के लिए आईडी के तौर पर आधार कार्ड लेकर आएं. मरीजों को यह सुविधा  05 से 25 अप्रैल 2023 तक पिपराडीह रेलवे स्टेशन में उपलब्ध रहेगी. जिलेवासियों से इसका लाभ लेने की अपील की गई है. वहीं जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इस हेल्थ कैंप का लाभ लें. उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने बताया कि 230वां लाइफलाईन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत अलग-अलग रोगियों के लिए अलग-अलग तिथियों में उपचार किए जाएंगे. जिनके लिए पहले आंख की जांच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी 05 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, कान की जांच और कान की सर्जरी 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक, मुड़े हुए पैर की जांच एवं सर्जरी 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक, स्तन औऱ ग्रीवा कैंसर जागरुकता एवं जांच 05 से 10 अप्रैल तक, दांत की जांच एवं उपचार 20 से 25 अप्रैल तक और बीपी व शुगर की जांच 5 से 25 अप्रैल तक किया जायेगा. उपरोक्त स्वास्थ्य जांच के लिए ओ.पी.डी का समय पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक निर्धारित है. किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए लोग हेल्पलाइन नं. 9820303974 पर संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि उक्त सभी रोगों की जांच, चिकित्सा व शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा. इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के अधिकारियों ने 230वां लाइफ  लाइन एक्सप्रेस में चिकित्सा की अत्याधुनिक व्यवस्था के बारे में बताते हुए कहा कि कैंप में अधिक से अधिक लोग आएं और इसका लाभ लें. कार्यक्रम के दौरान डीडीसी ने काउंटर का निरीक्षण कर मरीजों के निबंधन, आवासन, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा आदि से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. मौके पर बीडीओ संजय यादव, सीओ रामरतन वर्णवाल, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया सहित बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/05rc_m_189_05042023_1.jpg"

alt="" width="1040" height="480" /> [caption id="attachment_600184" align="alignnone" width="1040"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/05rc_m_190_05042023_1.jpg"

alt="230वां लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट का उद्घाटन, पहले दिन पहुंचे सैंकड़ों लोग " width="1040" height="480" /> 230वां लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट का उद्घाटन, पहले दिन पहुंचे सैंकड़ों लोग[/caption] इसे भी पढ़ें : डायन-बिसाही">https://lagatar.in/14-accused-of-torturing-old-couple-arrested-for-witchcraft-villagers-sitting-on-dharna/">डायन-बिसाही

के आरोप में वृद्ध दंपती को प्रताड़ित करने के 14 आरोपी गिरफ्तार, धरने पर बैठे ग्रामीण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही