Search

 
 
 

अग्रसेन भवन में 24वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव का शुभारंभ

 
Ranchi : रांची अग्रवाल सभा की महिला समिति शाखा के तत्वावधान में 24वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव सह हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ बुधवार को महाराजा अग्रसेन भवन में हुआ. सावन महोत्सव का उद्घाटन श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची की उपनिदेशक सुमन पाठक, मुख्य अतिथि साईं नाथ विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी. अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल ने गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रदर्शनी में 100 से भी ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं. मेले के दूसरे दिन महिलाओं द्वारा सावन सिंघाड़ा का भव्य आयोजन किया जाएगा. सभा द्वारा मेले के समापन में बेस्ट स्टॉल को पुरस्कृत किया जाएगा. सावन महोत्सव की संयोजिका अलका सरावगी ने कहा कि मेले में तरह-तरह की नवीनतम डिजाइनों में रंग-बिरंगे वंदनवार, राखियां, लड़कियों एवं महिलाओं के कलात्मक परिधान, सजावट के सामान, श्रृंगार की सामग्री, हस्तशिल्प उत्पादों के अलावे लजीज व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं. सावन मेले में महिलाओं ने खूब खरीदारी की एवं लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया. सावन महोत्सव के उद्घाटन सत्र में आए सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मंत्री मनोज चौधरी, महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, सावन महोत्सव की संयोजिका अलका सरावगी ने पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर कर किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/20-3.jpg"

alt="अग्रसेन भवन में 24वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव का शुभारंभ" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : 3000">https://lagatar.in/rs-3000-crore-land-compensation-scam-ed-cbi-and-government-seek-time-to-reply-in-hc/">3000

करोड़ भूमि-मुआवजा घोटाला: ED, CBI और सरकार ने HC में जवाब के लिए मांगा समय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही