Search

 
 
 

लोहरदगा: किस्को में खुला कांग्रेस पार्टी का चुनाव कार्यालय

 
Lohardaga: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के किस्को प्रखंड में कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी के द्वारा किया गया. युनूस अंसारी ने कहा कि चुनाव कार्यालय खोलने का उद्देश्य यह है कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एक जगह एकत्रित होकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए विचार-विमर्श कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी के लोहरदगा जिला कार्यालय में आने-जाने में काफी कठिनाई होती थी. इस उद्देश्य से प्रखंड में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया. जिससे प्रचार प्रसार करने के लिए काफी सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की मजबूती को दर्शाता है. यह कार्यालय क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा. साथ ही कार्यालय का शुभारंभ होने से प्रखंड में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों का समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगा. अध्यक्ष युनूस ने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों के हित में काम करते आई है और आगे भी करते रहेगी. मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्तागण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-crime-branch-starts-the-process-of-extradition-of-lawrences-brother-anmol-bishnoi-who-is-hiding-in-america/">मुंबई

क्राइम ब्रांच ने अमेरिका में छुपे लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही