Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन, युवाओं से की गई ये अपील...

Hazaribagh : हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की ओर से रविवार को हजारीबाग के कोलघट्टी चौक के पास नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार ने किया. मौके पर उन्होंने हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट से इस नेक काम के लिए उनको साधुवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य के लिए प्रशासन भरपूर सहयोग करेगा. उन्होंने डीसी के आदेश से नगर भवन में इस तरह का एक बड़ा वर्कशॉप करने की बात कही, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें. विशिष्ट अतिथि मंजू नंदनी ने कहा कि समाज में महिलाओं को आगे आना होगा और इस नशा के कारोबारियों को जड़ से खत्म करना होगा. इसमें समाज के सभी लोगों के सहयोग की अपेक्षा है. विशिष्ट अतिथि राजद प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह समाजसेवी संजर मलिक ने समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं सेवानिवृत्त पदाधिकारियों से अपील की है कि नशा के शिकार हो रहे युवाओं को बचाने के लिए सब आगे आए हैं. वे लोग भी सहयोग करेंगे. कांग्रेस की महासचिव हजारीबाग जिला असगरी अंजुम ने इस बात पर विशेष बल दिया कि शर्म मत कीजिए, अगर परिवार में, आस-पड़ोस में इस तरह के बच्चे हैं, तो उसकी सूचना दीजिए. हालात बिगड़ने से पहले उन्हें इन जगहों पर पहुंचाएं, जहां नशे की आदत को छुड़ाया जा सके. उन्होंने युवाओं से अपील की है कि नशा मत कीजिए, यह पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर देती है. हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने यह आश्वस्त किया कि जो लोग इस केंद्र में आएंगे, उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाकर फिर से समाज को समर्पित करेंगे. इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुखिया नूरजहां, समाजसेवी मुनेश ठाकुर, शफीक अंसारी और उप मुखिया शबनम परवीन मौजूद थीं. मंच संचालन मो. मुजफ्फर हुसैन ने किया. [caption id="attachment_637255" align="alignnone" width="1040"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/helping-india-trust_282.jpg"

alt="हजारीबाग में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन" width="1040" height="780" /> हजारीबाग में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन[/caption] मौके पर लोहसिंघना थाना प्रभारी अरविंद कुमार, ओएसिस स्कूल के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष तनवीर आलम, हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आफताब आलम, उपाध्यक्ष अबू खैर कलीम, मो. इमरान, मो. नसीम, विनय कुमार यादव, अफजल खान, मोहम्मद हारून, गौरव शर्मा, चंदन महतो, आदित्य कुमार, सागर राणा, पूनम कुमारी, कोमल महतो, फरजाना खातून, नाजनीन प्रवीण, मोहम्मद काजी और काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-dgp-praveen-sood-will-be-the-new-cbi-director/">कर्नाटक

के DGP प्रवीण सूद होंगे CBI के नये डायरेक्टर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही