Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंका हाई स्कूल मैदान में पांच दिवसीय एकल विद्यालय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

पलामू प्रमंडल के 38 प्रखंडों के आचार्य एवं एकल विद्यालय के प्रभारी ले रहे हैं प्रशिक्षण Garhwa : गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में पांच दिवसीय एकल विद्यालय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसका उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया. पलामू प्रमंडल के 3 जिलों के 38 प्रखंडों के आचार्य एवं एकल विद्यालय के प्रभारी को 10 प्रशिक्षक पांच दिनों तक प्रशिक्षण देंगे. पंचमुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह प्रशिक्षण एकल विद्यालय के तत्वावधान में दिया जा रहा है. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गढ़वा जिला शुभम संदेश के ब्यूरो चीफ अरुण कुमार यादव ने कहा कि सनातन धर्म के विकास के लिए पंचमुखी शिक्षा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में एकल विद्यालय के द्वारा दिया जाना अत्यंत ही जनउपयोगी साबित होगा. इससे बच्चों का चहुंमुखी विकास होगा. बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ धर्म-संस्कार, खेलकूद के बारे में भी जानेंगे. बच्चों को अपने धर्म और संस्कार के बारे में बताया जाएगा. रंका कंचनपुर संच के अध्यक्ष किशोर कुमार शौडिंक ने कहा कि संगठन मजबूती से क्षेत्र में पंचमुखी शिक्षा को बढ़ावा के लिए कृत संकल्पित है. आर्थिक शारीरिक और मानसिक रूप से एकल विद्यालय के आचार्य इस कार्य में अपना योगदान देकर रंका जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में पंचमुखी शिक्षा के बढ़ावा दे रहे हैं. ग्राम उत्थान समिति गढ़वा इकाई के अध्यक्ष संजय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सातवीं शताब्दी से लेकर 14 वीं शताब्दी के अंत तक लगभग 8 वर्षों के मुगल शासन के क्रम में सनातन धर्म का विनाश करने में तत्कालीन शासकों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, बावजूद सनातन अपने पथ पर अग्रसर रहा. बिहार झारखंड के प्रभारी पप्पू राय ने कहा कि 1986 में सर्वप्रथम भूतपूर्व राजीव गांधी एक शिक्षक एक विद्यालय कार्यक्रम का प्रारंभ संपूर्ण भारत में किया था, ताकि भारत के लोगों को साक्षर बनाया जा सके. इसी क्रम में राममूर्ति समिति का गठन किया गया था. 1988 में झारखंड के गुमला जिला में भारत को साक्षर बनाने का संकल्प शिव शंकर तिवारी ने रतनपुर के मदन प्रसाद अग्रवाल ने एकल विद्यालय की परिकल्पना की, जहां से आज 100000 एकल आचार्य के बल पर 400000 गांव में जनसंपर्क बना चुका है. जिसके माध्यम से देश ही नहीं विश्व के लगभग 25 देशों में एकल विद्यालय का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. जहां से पंचमुखी शिक्षा बच्चों को दी जा रही है. इस अवसर पर ओम प्रकाश चौरसिया, आलोक कुमार, राजनाथ यादव, अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश, अशर्फी चौधरी, विनोद राम, राम निवास, राम रामनाथ, अमरेश कुमार, सुनीता देवी, संजय चंद्रवंशी, अवधेश सिंह, राजदेव यादव, महेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, दिलीप कुमार, वीरेंद्र प्रसाद चौरसिया सहित काफी संख्या में आचार्य गण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ‘आदिपुरुष’">https://lagatar.in/predictions-about-adipurush-the-film-will-earn-more-than-rs-80-crore-on-the-first-day-of-release/">‘आदिपुरुष’

को लेकर हुई भविष्यवाणी, रिलीज के पहले दिन फिल्म करेगी 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही