Search

 
 
 

रांची के किशोरगंज चौक पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ

 
Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समूह ने रविवार को किशोर गंज चौक पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया. इस निःशुल्क प्याऊ के माध्यम से इस भीषण गर्मी में लोगों को पीने के लिए स्वच्छ एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस निःशुल्क प्याऊ को लगभग दो महीने यानी ग्रीष्म ऋतु की समाप्ति तक रोजाना चलाया जाएगा एवं लोगों को नि:शुल्क पीने का जल उपलब्ध कराया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन एवं आरती करके की गयी. इसके बाद प्याऊ को लोगों के सेवा के लिए सुपुर्द कर दिया गया. कार्यक्रम में समूह शाखा रांची की ओर से हेमंत नाथ शाहदेव, नवीन कुमार, नवल किशोर सिंह, अनिरुद्ध नाथ शाहदेव, गंगाधर नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, बाबागुरु नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, विजेंद्र नाथ शाहदेव, राज सहाय, सुश्री शैलजा शाहदेव के साथ शाखा एवं मोहल्ले के लगभग 20 लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-balbadda-police-station-saved-a-4-year-old-girl-from-being-burnt-alive/">गोड्डा

: बलबड्‌डा थानेदार ने 4 साल की बच्ची को जिंदा जलने से बचाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही