Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत गोरहर स्थित भैयाडीह में गुरुकुल शिशु विद्या मंदिर का उद्घाटन स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के सुदूरवर्ती क्षेत्र में विद्यालय खुलने से इस क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद प्रतिनिधि चंद्रकांत पांडेय, गोरहर की मुखिया प्रेमिका कुमारी, झामुमो केंद्रीय सदस्य बासुदेव महतो, बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष कुदूस अंसारी, गोरहर पंचायत समिति सदस्य लखन प्रसाद, शिलाडीह के उपमुखिया सहदेव पासवान, समाजसेवी सुनील पांडेय, आदिवासी विकास उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुजीब अंसारी, गोरहर के मुखिया प्रतिनिधि छोटन कोल्ह, शिलाडीह पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार गिरि, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शमीम अंसारी, वार्ड सदस्य कुंजलाल महतो, संजय पासवान, लोकनाथ राणा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-society-held-meeting-speakers-said-wake-up-to-save-your-culture-and-identity/">आदिवासी
समाज ने की बैठक, वक्ताओं ने कहा- अपनी संस्कृति व पहचान बचाने के लिए जागें [wpse_comments_template]
बरकट्ठा में गुरुकुल शिशु विद्या मंदिर का शुभारंभ

Leave a Comment