Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

औद्योगिक सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ, महाप्रबंधक बोले- महिलाओं को स्‍वरोजगार से जुड़ने का म‍ि‍लेगा मौका

Keredari : केरेडारी बड़कागांव में एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजना से प्रभावित परिवारों और स्थानीय ग्रामीणों को रोजगारोन्मुखी कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण के साथ महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीना प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. केरेडारी परियोजना के सिकरी कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को महाप्रबंधक फैज तैय्यब ने कौशल विकास कार्यक्रम के उन्मुखीकरण सत्र का शुभारंभ किया. इसके तहत मह‍िलाओं को औद्योगिक सिलाई प्रशिक्षण द‍िया जाएगा. माैके पर महाप्रबंधक ने बताया कि परियोजना स्वावलंबन व स्वरोजगार को हमेशा से ही बढ़ावा देती है. इस कौशल विकास ट्रेनिंग से महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा. वह एक महत्वपूर्ण कला में निपुण भी हो जाएंगी. परियोजना के अपर महाप्रबंधक एसपी गुप्ता ने कहा कि अब तक 20 विस्थापित महिलाओं ने इस ट्रेनिंग के लिए रुचि दिखाई है. उन्हें उम्मीद है कि और भी प्रभावित लोग इस अवसर का लाभ उठाएंगे. सभी महिलाएं अच्छे से समझ सकें, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिकल ज्ञान द‍िया जाएगा. इस अवसर पर परियोजना के अपर महाप्रबंधक एसके मूर्ति एवं वरिष्ठ प्रबंधक आशीष कुल्लू उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चोरी">https://lagatar.in/309-stolen-bags-of-surf-recovered-two-arrested-dsp-told-the-whole-story-of-surf-theft-and-businessmans-death/">चोरी

के 309 बैग सर्फ बरामद, दो गिरफ्तार, डीएसपी ने बतायी- सर्फ चोरी और व्‍यवसायी की मौत की पूरी कहानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही