Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, पश्चिमी सिंहभूम ने रामगढ़ को 6 विकेट से हराया

Koderma : राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी किसी भी जिला के लिए बहुत ही गौरव की बात होती है. पिछले कुछ महीनों में ही कोडरमा में ऐसे आयोजन का दुबारा मिलना कोडरमा के लिए अत्यंत गौरव की बात है. राज्य के अलग-अलग जिले के खिलाड़ी कोडरमा में आकर अपनी प्रतिभा को दिखाते हैं, जिससे यहां के खिलाड़ियों को भी सीखने का और उनके साथ मैच खेलने का अवसर प्राप्त होता है. उक्त बातें झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के अवसर पर आयोजित समारोह में कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने कही. उन्होंने कहा कि क्रिकेट के क्षेत्र में छोटे-छोटे जिले से भी बड़े बड़े खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं . कोडरमा में प्रतिभावान खिलाड़ियों की भरमार है. जिला क्रिकेट एसोसिएशन निरंतर अच्छा कार्य कर रहा है. यहां के क्रिकेट खिलाड़ी भी अलग-अलग मंच पर प्रतिभा साबित करने में सफल हो रहे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग करने की बात कही. इसके पूर्व खिलाड़ियों से एसपी कुमार गौरव ने परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया. समारोह की अध्यक्षता केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा व संचालन कोषाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू और धन्यवाद ज्ञापन सचिव दिनेश सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-54-crore-allocated-for-expenditure-on-essential-medicines-and-salaries-in-23-districts/">झारखंड

: 23 जिलों में जरूरी दवाओं व वेतन पर खर्च के लिए 54 करोड़ आवंटित

उद्घाटन मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने रामगढ़ को 6 विकेट से हराया

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जाने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में पश्चिमी सिंहभूम और रामगढ़ के बीच खेला गया. टॉस जीतकर रामगढ़ ने पहले बल्लेबाजी चुनी. रामगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.3 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. रामगढ़ की तरफ से सर्वाधिक 25 रन धर्म ने बनाया. वहीं मानस गोयल ने 13 रन का योगदान दिया. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से अनीश कुमार दास ने 6 विकेट और पीयूष त्यागी ने दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिम सिंहभूम की टीम ने 23.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाकर मैच जीत लिया. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से अनीस ने नाबाद 22 रन और अमर्त्य ने 14 रन का योगदान दिया. रामगढ़ की ओर से पवन कुमार ने दो, अनुज ने एक और हिमांशु ने 1 विकेट लिए. उत्कृष्ट खेल के लिए पश्चिमी सिंहभूम के अनीश कुमार दास को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने दिया. [caption id="attachment_610137" align="alignnone" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/16rc_m_67_16042023_1.jpg"

alt="इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन" width="1080" height="688" /> इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन[/caption]

उद्घाटन समारोह में ये रहे उपस्थित

मौके पर जेएससीए से प्रतिनियुक्त लाइजन ऑफिसर और मैनेजिंग कमेटी सदस्य अवधेश कश्यप, मैच ऑब्जर्वर शशि भूषण चौबे, अंपायर हेमंत ठाकुर, शेख इफ्तेखार, स्कोरर गजेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू, आलोक पांडे, उमेश सिंह, सुमन कुमार, सोनू खान, ओम प्रकाश, मुकेश प्रभाकर, कुंदन राणा, सपन कुमार, नीतीश कुमार, आशीष यादव, रोहित भारती, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मोतिहारी">https://lagatar.in/26-deaths-due-to-spurious-liquor-in-motihari-6-policemen-suspended/">मोतिहारी

में जहरीली शराब से अबतक 26 की मौत, 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही