Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर में कोयल रिवर फ्रंट का शुभारंभ, वाराणसी के पुरोहितों ने की गंगा आरती

Palamu : पीएम मोदी के ड्रिम प्रोजेक्ट में से एक साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में कोयल रिवर फ्रंट का शुभारंभ हुआ. सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक आलोक चौरसिया, मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मंगल सिंह, एसपी चंदन सिन्हा, डीडीसी रवि आनंद समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से कोयल रिवर फ्रंट का उद्घाटन किया. इससे पहले वाराणसी से आये पुरोहितों ने कोयल नदी में गंगा आरती की. उद्घाटन के बाद मुंबई की "उसूल" बैंड टीम द्वारा सूफी संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में लोग रिवर फ्रंट पहुंचे और कार्यक्रम का लुफ्त उठाया. (पढ़ें, राजधानी">https://lagatar.in/the-weather-again-took-a-turn-in-ranchi-rain-started-with-strong-winds/">राजधानी

रांची में मौसम हुआ सुहाना, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू)

कोयल नदी के तटीय क्षेत्रों को भव्य तरीके से सजाया गया

बता दें कि मेदिनीनगर नगर निगम ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोयल रिवर फ्रंट का निर्माण कराया है. जिसका दृश्य अति मनोरम और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. कोयल नदी के तटीय क्षेत्रों को भव्य तरीके से सजाया गया है और लाइटिंग भी की गयी है. जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है. कोयल रिवर फ्रंट शुरू होने से लोगों को सुबह-शाम में नदी किनारे समय बीताने में सहूलियत हो सके. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/new-chess-board-in-maharashtra-politics-sharad-pawar-said-today-we-are-part-of-mva-tomorrow-is-not-known/">महाराष्ट्र

की राजनीति में शतरंज की नयी बिसात, बोले शरद पवार, आज हम MVA का हिस्सा, कल का पता नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही