Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरिद्वार में  महाकुंभ का शुभारंभ, पहला शाही स्नान सोमवती अमावस्या 12 अप्रैल को

NewDelhi : हरिद्वार में कुंभ मेला का शुभारंभ आज यानी एक अप्रैल से हो गया है. कुंभ मेला 30 अप्रैल तक चलेगा.  जानकारी के अनुसार कुंभ मेले में जाने के लिए श्रद्धालुओं को 72 घंटा पूर्व कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी. बता दें कि कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम माना जाता है. कुंभ में इस बार चार शाही स्नान होंगे और इसमें 13 अखाड़े शामिल होंगे. इन अखाड़ों से झांकी निकाली जाएयेगी.  झांकी में सबसे आगे नागा बाबा होंगे और महंत, मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर नागा बाबाओं का अनुसरण करेंगे. भारत में हर 12वें वर्ष हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक में बारी-बारी कुंभ मेले काआयोजन किया जाता है. लेकिन कुंभ मेले के इतिहास में पहली बार हरिद्वार में यह 12 साल की बजाय 11वें साल में आयोजित हुआ है.  इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://english.lagatar.in/23-73-percent-voting-till-11-am-amid-violence-in-west-bengal-bjp-worker-commits-suicide/44268/">पश्चिम

बंगाल में हिंसा के बीच 11 बजे तक 23.73 फीसदी वोटिंग, भाजपा कार्यकर्ता ने खुदकुशी की

इस बार 11वें साल में कुंभ का आयोजन

दरअसल अमृत योग का निर्माण काल गणना के अनुसार होता है. जब कुंभ राशि का गुरु आर्य के सूर्य में परिवर्तित होता है. यानी गुरु, कुंभ राशि में नहीं होंगे. इसलिए इस बार 11वें साल में कुंभ का आयोजन हो रहा है. 83 वर्षों की अवधि के बाद, इस वर्ष यह अवसर आ रहा है. जान लें कि  वर्ष 1760, 1885 और 1938 में इसी तरह का संयोग हुआ था. इस वर्ष भी कुंभ मेले के दौरान पवित्र गंगा में डुबकी लगाने के लिए लाखों भक्त जमा होंगे. लेकिन महामारी से निपटने के लिए सरकार ने सख्त गाइडलाइंस भी जारी की हैं.  इसे भी पढ़ें : 51">https://english.lagatar.in/rajinikanth-nominated-for-51st-dadasaheb-phalke-award-prakash-javadekar-announced/44244/">51

वें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए रजनीकांत, प्रकाश जावेड़कर ने किया ऐलान

शाही स्नान की तिथियां

सोमवती अमावस्या (शाही स्नान) – अप्रैल 12, 2021 बैसाखी (शाही स्नान) – अप्रैल 14, 2021 राम नवमी (स्नान) – अप्रैल 21, 2021 चैत्र पूर्णिमा (शाही स्नान) – अप्रैल 27, 2021 https://english.lagatar.in/world-economic-forum-report-india-slips-28-places-in-female-male-equality-ranked-140th-among-156-countries/44249/

https://english.lagatar.in/low-interest-on-savings-will-enjoy-this-sacrifice-empty-handed-middle-class/44250/

https://english.lagatar.in/reverse-decision-in-24-hours-finance-minister-tweeted-and-said-small-savings-scheme-will-not-reduce-interest-rates/44209/

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही