Search

 
 
 

राष्ट्रीय कैडेट व जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन, 2500 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

 
Ranchi : राष्ट्रीय कैडेट एवं जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक मथुरा प्रसाद महतो और विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस प्रतियोगिता में झारखंड के 150 खिलाड़ियों समेत देशभर के लगभग 2500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. 24 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में कुल 1450 पदकों का वितरण किया जाएगा. प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को खेल गांव में ठहरने एवं भोजन आदि की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है. हालांकि पहले दिन आयोजकों से कई खिलाड़ी नाराज दिखे. इस मामले पर किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बीसी ठाकुर ने कहा कि कुछ परेशानियां आई है, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-stf-officials-and-personnel-will-get-stf-allowance-50-of-the-basic-salary/">झारखंड

: एसटीएफ के पदाधिकारियों और कर्मियों को मूल वेतन का 50% मिलेगा एसटीएफ भत्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही