Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भव्य कलशयात्रा के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के चेचकपी स्थित लारहो में मंगलवार को श्री श्री शिव प्राण-प्रतिष्ठा सह नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव व पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव शामिल हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सूरजी देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, स्थानीय मुखिया रीता देवी, बरकट्ठा उत्तरी मुखिया प्रमिला देवी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद,पंचायत समिति सदस्य लालमुनि देवी, सांसद प्रतिनिधि केदार साव, पूर्व जिप सदस्य मीना देवी, पूर्व मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष व मुखिया प्रतिनिधि बंसत साव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:चौपारण">https://lagatar.in/fake-liquor-factory-exposed-in-chauparan-fir-lodged-against-four/">चौपारण

में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

कलशयात्रा में 501 महिलाएं-कुंवारी कन्याएं हुईं शामिल

कलशयात्रा में 501 महिलाएं एवं कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं. अतिथियों ने कलश देकर यात्रा का शुभारंभ कराया. कलशयात्रा लारहो, चेचकप्पी, सोंढा, बांका, खरियो होते हुए लालमैदान स्थित उत्तरवाहिनी नदी पहुंची. वहां से कलश लेकर श्रद्धालु यज्ञस्थल पहुंचे. यज्ञाचार्य सच्चिदानंद जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञशाला में कलशों को स्थापित कराया. वहीं पंडितों ने विधायक को विधिवत पूजा-अर्चना कराई. आरती व प्रसाद ग्रहण करने के बाद उन्होंने यज्ञ समिति के लोगों से यज्ञ के कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली. विधायक ने समारोह में कहा कि यज्ञ से क्षेत्र में शांति, सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है. अधर्म का नाश होता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/yyy-2.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

मौके पर ये रहे मौजूद

शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे आचार्य सच्चिदानन्द जी महाराज, नरेन्द्र विधार्थी, नकुलदेव शास्त्री, गोविंद जी, गायत्री परिवार के प्रखंड बरकट्ठा अध्यक्ष शिवशंकर मोदी आदि यज्ञ करा रहे हैं. मौके पर महायज्ञ समिति अध्यक्ष खेमलाल साव, सचिव राजू साव, कोषाध्यक्ष शंकर साव, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव, राजकुमार नायक, उतिम महतो, उमेश कुमार, सुरेश सिंह, कार्तिक सिंह, बीरेंद्र मेहता, प्रदीप मेहता ,गोविंद साव, यमुना सिंह समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:दूसरे">https://lagatar.in/drug-department-raided-on-the-second-day-too-seized-fake-cosmetic-in-huge-quantities/">दूसरे

दिन भी ड्रग विभाग ने की छापेमारी, भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही