Search

 
 
 

सीसीएल में सेवानिवृत कर्मियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन

 
  • कर सकेंगे मेडिकल बिल का ऑनलाइन ट्रैकिंग
Ranchi : मंगलवार को सीसीएल मुख्यालय रांची में सेवानिवृत कर्मियों के लिए बिल ट्रैकिंग से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया गया. इस पोर्टल के द्वारा सेवानिवृत कर्मी अपने बिल से संबंधित प्रत्येक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इस पोर्टल के द्वारा बिल प्राप्त होने पर संबंधित कर्मी को एसएमएस के द्वारा सूचित किया जायेगा. एसएमएस में संबंधित बिल का रिफरेंस नम्बर होगा, जिसके माध्यम से कर्मी ऑनलाइन लॉग इन कर इसकी स्थिति जान सकेंगे. इसके अलावा बिल में किसी प्रकार की त्रुटि को भी एसएमएस अलर्ट के माध्यम से सूचित किया जायेगा. अनुमोदन एवं बिल भुगतान की जानकारी पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे.

सहजता से ऑनलाइन ट्रैक कर पायेंगे- सीएमडी

इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद सहित सीसीएल के पूर्व सीएमडी एसके वर्मा एवं गोपाल सिंह, राम बाबू प्रसाद, हर्ष नाथ मिश्र, बी साईराम, पंकज कुमार, जीडी गुलाब जेसीएससी सदस्य एवं विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे. सीएमडी पीएम प्रसाद ने अपने संबोधन में मेडिकल एवं प्रणाली विभाग को बधाई देते हुए कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मी अपने मेडिकल बिल को सहजता से ऑनलाइन ट्रैक कर पायेंगे. इस अवसर पर पूर्व सीएमडी एवं जेसीएससी सदस्यों ने भी सीसीएल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पोर्टल सेवानिवृत कर्मियों के लिए निश्चित रूप से लाभकारी होगा.

पत्रिका ‘उत्कर्ष’ का भी विमोचन

इस अवसर पर सीसीएल की पत्रिका ‘उत्कर्ष’ का भी विमोचन किया गया. इस पत्रिका में सीसीएल की विभिन्न गतिविधियां एवं रोचक आलेख, कहानी, कविता प्रकाशित किये जाते हैं. हर्ष नाथ मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में प्रणाली विभाग के अधिकारियों ने इस पोर्टल को विकसित किया. वीएस महाराज की टीम, डॉ. सुमन सिंह और डॉ. रत्नेश जैन ने पोर्टल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें – बिल्डर">https://lagatar.in/builder-amit-saraogi-gets-advance-bail-on-one-lakh-bail-bond-from-high-court/">बिल्डर

अमित सरावगी को हाईकोर्ट से मिली एक लाख के बेल बांड पर अग्रिम बेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही