Search

 
 
 

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में कैंटीन का उदघाटन, प्रज्ञा केंद्र खोलने की तैयारी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में गुरुवार को कैंटीन का उदघाटन हुआ, जबकि प्रज्ञा केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है. कैंटीन खुलने से कॉलेज के विद्यार्थियों को जलपान वगैरह में काफ़ी सहूलियत होगी. वहीं कॉलेज कैम्पस में जिला प्रशासन के सहयोग से प्रज्ञा केंद्र स्थापित होने से विद्यार्थियों को विभिन्न कागजात के लिए कैम्पस के बाहर नहीं जाना होगा. आधार कार्ड की प्रिंट, डीजी लॉकर से सर्टिफिकेट निकलने आदि की सुविधा यहां उपलब्ध होगी. कैंटीन और प्रज्ञा केंद्र का उदघाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने किया. इस दौरान कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही