Search

प्रोफेशनल इंग्लिश एंड किड्स एजुकेशन कोचिंग सेंटर का उद्घाटन

Koderma : रांची-पटना रोड नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 में नेशनल एकेडमी के पीछे द प्रोफेशनल इंग्लिश एंड किड्स एजुकेशन कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन गांधी हाई स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक जशवंत सिंह और कुंज बिहारी त्रिवेदी ने किया. इस दौरान शिक्षक जशवंत सिंह ने कहा कि अंग्रेजी की पढ़ाई आज के समय में जरूरत की विषय वस्तु बन गई है. इसके बिना किसी भी क्षेत्र में आप आगे नहीं बढ़ सकते हैं. यह एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है. वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक कुंज बिहारी द्विवेदी ने कहा कि जिस तरह संस्कृत हिंदी महत्वपूर्ण विषय है, उसी तरह अंग्रेजी भी काफी महत्वपूर्ण विषय है. इसके बिना सभी विषय अधूरा है. संस्था के निदेशक राजीव रंजन शुक्ला ने बताया कि छोटे बच्चों में अंग्रेजी का ज्ञान भरना आज के समय में जरूरी है, जिससे आने वाले समय में किसी भी प्रतियोगिता क्षेत्र में उन्हें परेशानी ना हो. मैं पहले से ही सुदूरवर्ती क्षेत्र सपरी ढोंढा कोला में छात्रों के बीच अंग्रेजी शिक्षा का प्रचार प्रसार कर रहा हूं. वहीं मनोज सहाय पिंकू, वार्ड पार्षद अनुराग सिंह उर्फ मुन्ना, विश्वजीत कुंदन ने भी अपनी अपनी बातों को छात्रों के बीच रखा. इस मौके पर अजय शुक्ला, राजन शुक्ला, एचएन मिश्रा, शशिकांत उपाध्याय, विक्रम सिंह, जितेंद्र यादव, सुबोध यादव, राजू सिंह, अमित सिंह, बिरमल सिंह, गौतम पॉल,  हसन अली,  अहसान अली, गुड्डू राणा, सौरभ कुमार, रूपेश कुमार, सुरेंद्र त्रिपाठी, शिप्रा कुमारी, ज्योति कुमारी, छोटी कुमारी, ऋचा कुमारी, अभिज्ञान, अभिषेक, हर्षवर्धन आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : प्रयागराजः">https://lagatar.in/prayagraj-atiq-and-ashraf-were-buried-amid-tight-security/">प्रयागराजः

कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक और अशरफ सुपुर्द-ए-खाक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp