Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता का उद्घाटन, 80 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Ranchiरांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला बालक-बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, धुर्वा के प्रांगण में हुआ. राजद नेता झारखंड प्रदेश खटाल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरी शंकर यादव, राहुल यादव, समाजसेवी विधा भूषण यादव एवं शंकर यादव ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इसका उद्घाटन किया. प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग में 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया. आगंतुकों का स्वागत एवं मंच संचालन रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय झा ने किया. प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जिला संघ की कार्यकारिणी सदस्य सौम्या सेजल वर्मा ने किया. प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय कुमार, सरिता कुमारी, कौशल कुमार एवं रिया कुमारी ने अहम भूमिका निभाई. इस अवसर पर विकास यादव, मंगरू उरांव एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे. प्रतियोगिता का समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण रविवार को दोपहर तीन बजे किया जाएगा.

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा

बालक वर्ग पोल मलखंब 12 वर्ष 1. सत्यवीर कुमार दास 2. रणबीर कुमार दास 3. आयांश सिंह बालिका वर्ग पोल मलखंब 12 वर्ष 1. सिमरन धनवार 2 . स्नेहा सिंह 3. प्रिया कुमारी बालिका वर्ग रोप मलखंब 16 वर्ष 1.आरूषि कुमारी 2.अन्नू कुमारी 3. लवली कुमारी हैंगिंग मलखंब बालक वर्ग 16 वर्ष 1. आकाश कुमार 2. रोहित लोहरा 3. शिवम कुमार इसे भी पढ़ें – JSSC">https://lagatar.in/jssc-released-exam-calendar-for-10-competitive-exams/">JSSC

ने जारी किया 10 प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए एक्जाम कैलेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही