Search

रोलर रोड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को खेलगांव में

Ranchi : चौथी राष्ट्रीय रैंकिंग रोलर रोड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ 1 जून को खेलगांव में होगा. प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह शाम 4 बजे से हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में होगा. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में खेल सचिव मनोज कुमार और एडीजी संजय लोथकर शामिल होंगे. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. स्पर्धा की शुरूआत सुबह 6 बजे से होगी. प्रतियोगिता को सुचारू ढंग से संचालन और देख - रेख के लिए रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से रेफरी और टेक्निकल ऑफिसर 30 मई को खेलगांव पहुंच गए हैं. इस प्रतियोगिता में 706 प्रतिभागियों ने अपना नाम दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें – तीसरी">https://lagatar.in/ranchis-vishal-won-bronze-in-the-third-khelo-india-university-games/">तीसरी

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रांची के विशाल ने जीता कांस्य
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//