Search

 
 
 

चौथी राष्ट्रीय रोलर रोड स्पीड स्केटिंग का शुभारंभ, पहले दिन बंगाल के खिलाड़ियों का जलवा

 
Ranchi : गुरुवार को खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में पांच दिवसीय चौथी राष्ट्रीय रोलर रोड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि एडीजी संजय लाठकर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन झंडा दिखाकर किया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि संजय लाठकर को विकास कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश को सचिव सुमित शर्मा ने गुलदस्ता एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से ऋचा संचित, स्वर्णलता, उदय सिंह, पीके. सिंह, किशोर भंडारी, चोकालिंगम, डी. राठौर, जय प्रकाश गुप्ता उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारे झारखंड के लिए गौरव की बात है कि नेशनल लेवल का गेम यहां करवाया जा रहा है. यह अटलता और बैलेंस का खेल है. जिस तरह से बच्चे इसे अंजाम तक पहुंचाते हैं, उससे जिंदगी में सीखा जा सकता है, क्योंकि जिंदगी में भी बैलेंस, तालमेल और रफ्तार की जरूरत होती है. साथ ही उन्होंने बच्चों को आशीर्वचन दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस प्रतियोगिता में देश भर से 670 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. झारखंड से 70 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं. [caption id="attachment_655223" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/dsc_0376_238.jpg"

alt="चौथी राष्ट्रीय रोलर रोड स्पीड स्केटिंग का शुभारंभ" width="600" height="400" /> चौथी राष्ट्रीय रोलर रोड स्पीड स्केटिंग में शामिल खिलाड़ी[/caption]

गुरुवार को हुए प्रतियोगिता के परिणाम

11 से 14 सब जूनियर बालक

अभिनव बख्शी - जम्मू कश्मीर - गोल्ड पुनीश पुरी - जम्मू कश्मीर - सिल्वर एस ऋतिक गणेश - तमिलनाडु - ब्राॅन्ज

11 से 14 सब जूनियर बालिका

चेहक मालपानी - वेस्ट बंगाल - गोल्ड प्राची - दिल्ली - सिल्वर सिमरन सिंह - यूपी - ब्राॅन्ज

14 से 17 जूनियर बालक

शुभम गुप्ता - एमपी - गोल्ड अग्रिम जैन - एमपी - सिल्वर आयुष भट्टा - वेस्ट बंगाल - ब्राॅन्ज

14 से 17 जूनियर बालिका

दृष्टि मालपानी - वेस्ट बंगाल - गोल्ड अनुष्का कुमार - वेस्ट बंगाल - सिल्वर सप्तरना दत्ता - वेस्ट बंगाल - ब्राॅन्ज इसे भी पढ़ें : अजब-गजब">https://lagatar.in/strange-game-first-the-pond-was-leveled-with-5-lakhs-now-it-is-being-deepened-with-9-45-lakhs/">अजब-गजब

खेल : पहले 5 लाख से तालाब को कराया समतल, अब 9.45 लाख से कराया जा रहा गहरा  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही