Search

तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहली बार 180 प्रतिभागी ले रहे भाग

Ranchi : शुक्रवार 21 अप्रैल को रांची जिला शतरंज संघ के द्वारा त्रिदिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन गुरू नानक स्कूल, रांची के सभागार में किया गया. यह प्रतियोगिता 8 चक्रों में खेला जायेगा, जिसमें कुल 180 प्रतिभागी भाग लेंगे. यह पहली बार हो रहा है जब इतनी संख्या में प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे हैं. इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रांची के उप मेयर संजीव विजयवर्गीय और झारखंड शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार ने किया. प्रतियोगिता में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा, सचिव नवजोत अलंग `रूबल, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष कुणाल आजमानी, मिथिलेश पांडे, सह सचिव राजीव चंद्रजी, रंजीत सिंह, मुख्य ऑरविरेटर दीपक कुमार, सदस्य उमेश अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, नवीन प्रकाश, विकाश कुमार और गुरू नानाक स्कूल प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष कुलतार सिंह, सचिव परमजीत सिंह `टिंकू` खेल इंचार्ज परमजीत सिंह छोटू मौजूद थे. सचिव नवजोत अलंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को पुरस्कार 25000 एवं ट्रॉफी दी जायेगी और इनमें से चार प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किये जायेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-50.jpg"

alt="" width="409" height="537" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-37.jpg"

alt="" width="403" height="527" />

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp