Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ

Ranchi: तीन दिवसीय कला और संस्कृति का महा समागम सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 का आयोजन‌ 5 मई से 7 मई तक युवा रंगमंच के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है. इसका शुभारंभ आर्यभट्ट सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ, पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार, पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी, वरिष्ठ रंगकर्मी अजय मलकानी, विधायक सीपी सिंह, समरी लाल, नवीन जायसवाल, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन समेत काफी संख्या में कलाकार और दर्शक शामिल थे. कार्यक्रम में गार्गी मलकानी ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी. अजय मलकानी के निर्देशन में मातृभूमि पुत्र अहम का मंचन किया गया और अंत में लोक कलाकार नंदलाल नायक के ग्रुप ने समा बांधा. [caption id="attachment_628556" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/12w.jpg"

alt="" width="600" height="451" /> कार्यक्रम के दौरान झुमते रघुवर दास, संजय सेठ और अन्य[/caption] पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा यह एक ऐसी पहल है जो राज्य की कला संस्कृति को बचाने और कलाकारों को आगे बढ़ाने में सहायक होगी. झारखंड की परंपरा सामूहिकता की रही है. जहां अखड़े में सभी नाचते गाते हैं. सांसद संजय सेठ ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेल महोत्सव का आयोजन कराया तो इसमें झारखंड के हजारों खिलाड़ियों को मौका मिला. इसी सोच के साथ झारखंड की लोक कला और यहां के स्थानीय कलाकारों को बचाने और कला को समृद्ध करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रघुवर दास और संजय सेठ समेत अतिथिगण भी कलाकारों के साथ झूमे. समारोह में कलाकारों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही