Koderma : झुमरीतिलैया नगर परिषद के निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने अग्रसेन भवन गली में "विवेक फिल्म्स फोटोग्राफी स्टूडियो" का उद्घाटन किया. मौके पर स्टूडियो के ऑनर विवेक कुमार और विकास कुमार ने पिंकी जैन को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. वहीं पिंकी जैन ने स्टूडियो के संचालक को सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि ग्राहक देवता के समान होते हैं. व्यवहार ही आपकी पूंजी हैं. जो भी लोग आपके स्टूडियो में आए उनके साथ भाईचारा जैसा संबंध रखें. छात्रों को विशेष सुविधा और रियायत दें. शहर के बीचो बीच आधुनिक डिजिटल फोटो स्टूडियो खुलने से लोगों को सुविधा प्राप्त होगी. फोटो एल्बम के द्वारा ही व्यक्ति अपनी पुरानी स्मृतियों को तरोताजा रख सकता है. स्टूडियो तरक्की करें इसकी कामना करती हूं. इस मौके पर संदीप सेठी, राजकुमार अजमेरा, नवीन सेठी, महेंद्र पंडित, मनीष जैन, यश कुमार, राजा चौरसिया, रोहित यादव, बीकू यादव, विपिन पांडे, विकास कुमार, सुमित कुमार आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जेजेएमपी">https://lagatar.in/jjmp-militants-killed-ajsu-leader-cum-contractor-manoj-munda-for-levy-two-arrested/">जेजेएमपी
उग्रवादियों ने लेवी के लिए की थी आजसू नेता सह ठेकेदार मनोज मुंडा की हत्या, दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]
‘विवेक फिल्म्स फोटोग्राफी स्टूडियो’ का उद्घाटन

Leave a Comment