Search

 
 
 

गढ़वा में डॉक्टर से मारपीट की घटना, मंत्री अनभिज्ञ, सोमवार से राज्यभर में चिकित्सा सेवा ठप करेगा आईएमए

 
  • आईएमए- झासा ने की घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग
  • शुक्रवार से गढ़वा में हड़ताल पर हैं चिकित्सक
  • लातेहार और पलामू में भी कलमबंद हड़ताल
Ranchi : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने गढ़वा सदर अस्पताल में कार्यरत उपाधीक्षक डॉ अवधेश सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की घटना को लेकर चिंता जतायी है. कहा कि आए दिन चिकित्सकों के साथ मारपीट व गाली गलौज की घटनाएं हो रही हैं. इससे राज्यभर के चिकित्सक आहत हैं. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो सोमवार से राज्यभर में चिकित्सा सेवा ठप करा दी जाएगी.

चिकित्सकों के समर्थन में आए ये संगठन

चिकित्सकों के साथ हुई इस घटना के विरोध में गढ़वा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), झारखंड हेल्थ स्टेट एसोसिएशन (झासा), झारखंड राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य अनुबंध कर्मचारी संघ, आउटसोर्सिंग कर्मचारी संगठन, गढ़वा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. आकस्मिक सेवा को छोड़ कर अन्य कामों का बहिष्कार कर रहे हैं. लातेहार और पलामू में पेन डाउन स्ट्राइक किया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, घटना की जानकारी नहीं

वहीं इस मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. जानकारी मिलने पर ही कुछ कह पाऊंगा.

क्या है मामला

23 फरवरी को गढ़वा सदर अस्पताल में कार्यरत उपाधीक्षक डॉ अवधेश सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह के साथ गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष कंचन कुमार साहू, तनवीर आलम, नितेश सिंह और उनके द्वारा बुलाए गए कार्यकर्ताओं ने गाली गलौज एवं मारपीट की. इस घटना को लेकर दोनों ने गढ़वा थाना में नामजद एफआईआर किया है. थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष कंचन कुमार साहू सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार से मिलने आये थे. इसी दौरान उपाधीक्षक डॉ अवधेश सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. धक्का-मुक्की, गाली गलौज के साथ जान से मारने की कोशिश की गयी. विवाद जिला अस्पताल गढ़वा में खरीदारी और शव ले जाने के लिए एंबुलेंस से शुरू हुई थी.
इसे भी पढ़ें – गावां">https://lagatar.in/gaon-severe-shortage-of-doctors-in-babulals-assembly-constituency-population-of-1-5-lakh-dependent-on-one-doctor-in-gaon/">गावां

: बाबूलाल के विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टरों की घोर कमी, गावां में एक चिकित्सक के भरोसे डेढ़ लाख की आबादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही